मुजफ्फरनगर और बागपत सीट पर पिता-पुत्र अजित सिंह और जयंत चौधरी चल रहे पीछे

मुजफ्फरनगर/बागपत। उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर रालोद के मुखिया चौधरी अजित सिंह पीछे चल रहे हैं। वहीं, भााजपा उम्मीदवार संजीव बालियान करीब 10 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। बागपत लोकसभा सीट की बात करें तो यहां भाजपा के वर्तमान सांसद सत्यपाल सिंह 1500 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि जयंत चौधरी दूसरे नंबर पर हैं।

lok sabha election results 2019 bjp candidate leads in muzaffarnagar and baghpat seat

दांव पर लगी अजीत सिंह की प्रतिष्ठा

बता दें कि मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर लड़ रहे हैं। सामने भाजपा के संजीव बालियान है। दोनों की ही प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। अजित सिंह बागपत को छोड़कर मुजफ्फरनगर पहुंचे हैं और एग्जिट पोल तक यहां कांटे की टक्कर और बेहद नजीदीकी मुकाबला बता रहे हैं। वहीं, बागपत में बीजेपी से वर्तमान सांसद सत्यपाल सिंह और रालोद से जयंत चौधरी के बीच सीधा मुकाबला है। यहां दोनों की ही प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

2014 में भाजपा ने रचा था इतिहास

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर इस वक्त भाजपा का कब्जा है, साल 2014 में यहां पर डॉ. संजीव बालियान ने बसपा के कादिर राणा को रिकॉर्ड वोटों से हराकर इतिहास रचा था। वैसे भी ये सीट यूपी के चर्चित लोकसभा सीटों में से एक है, जहां पर बसपा को हराना आसान नहीं था लेकिन साल 2014 में ये चमत्कार हुआ था। मुजफ्फरनगर की 51 प्रतिशत आबादी हिंदू और 41 प्रतिशत जनसंख्या मुस्लिम है, मुस्लिम बाहुल्य इलाका कहे जाने वाले इस इलाके में साल 2014 के चुनाव में 1588475 वोटरों ने हिस्सा लिया था, जिसमें 55 प्रतिशत पुरुष और 44 प्रतिशत महिलाएं शामिल थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+