Jawed Habib viral Video: महिला पर 'थूककर' जावेद हबीब की बढ़ी मुश्किलें, जानिए पुलिस ने क्या कहा?

मुजफ्फरनगर, 07 जनवरी: महिला के बालों पर थूकने के मामले में मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सीओ, खतौली (मुजफ्फरनगर) राकेश कुमार ने बताया कि हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के खिलाफ आईपीसी की धारा 355 (हमला), 504 (अपमान) और महामारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुजफ्फरनगर के एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने शुक्रवार को इस मामले में बताया कि स्थानीय पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जावेद हबीब ने महिला ब्यूटीशियन के बालों पर थूका

जावेद हबीब ने महिला ब्यूटीशियन के बालों पर थूका

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम के दौरान जावेद हबीब ने एक महिला ब्यूटीशियन के बालों पर थूका था। वीडियो में हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब को महिला ब्यूटिशियन के सिर पर उसके बालों को सेट करते वक्त थूकते देखा जा सकता है। इस दौरान जावेद कहते हैं, "अगर पानी की कमी है, तो थूक का उपयोग करें।" वीडियो के बैकग्राउंड में दर्शकों को हंसते और तालियां बजाते हुए सुना जा सकता है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस घटना के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, हिंदू संगठनों ने भी जावेद हबीब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

जावेद हबीब की बढ़ीं मुश्किलें

जावेद हबीब की बढ़ीं मुश्किलें

महिला के बालों पर थूकने को लेकर जावेद हबीब की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ मुजफ्फरनगर में केस दर्ज भी हो गया है। महिला ब्‍यूटिशियन की शिकायत पर मंसूरपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब पर यह मुकदमा महामारी अधिनियम संबंधी धाराओं में दर्ज किया गया है। यह घटना आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के उल्लंघन करती है। जिसके तहत सार्वजनिक रूप से थूकना कोविड महामारी के मद्देनजर एक दंडनीय अपराध है।

Recommended Video

    UP में BJP नेता की बड़ी लापरवाही, Corona होने के बाद भी फ्लाइट से दिल्ली रवाना | वनइंडिया हिंदी
    राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान, यूपी पुलिस को लिखा पत्र

    राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान, यूपी पुलिस को लिखा पत्र

    इस मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। आयोग ने उत्तर प्रदेश पुलिस से कहा है कि वह जावेद हबीब के थूकने वाले वीडियो की सत्यता की जांच करे। राष्ट्रीय महिला आयोग ने यूपी पुलिस को लिखे पत्र में कहा, 'आयोग ने इस घटना का गंभीरता से संज्ञान लिया है। वह इसकी न सिर्फ कड़ी निंदा करता है, बल्कि इसमें आपका तत्काल दखल चाहता है ताकि इस वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा सके।'

    कौन हैं जावेद हबीब ?

    कौन हैं जावेद हबीब ?

    जावेद हबीब का जन्म 26 जून, 1963 को राष्ट्रपति भवन के ब्लॉक 12 स्थित हाउस नंबर 32 में हुआ था। जावेद हबीब का कैंची और बाल से पुश्तैनी नाता है। बाल काटना उनके परिवार का पुश्तैनी काम है। जावेद के दादा अंग्रेज अधिकारियों के और पिता पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के बाल काटा करते थे। इतना ही नहीं, जावेद हबीब का जन्म भी राष्ट्रपति भवन में ही हुआ था। जावेद हबीब के देश में करीब 1000 से अधिक सैलून चलते हैं। जावेद हबीब अभी 58 साल के है। हालांकि, उनको देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+