बेटी की शादी का नहीं दिया निमंत्रण, पिता-पुत्र ने बुजुर्ग को दी तालिबानी सजा

Recommended Video

    मुजफ्फरनगर : दबंग व्यापारी ने की मजदूर की बेरहमी से पिटाई

    मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग को रोड पर घसीटा गया और उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। इस दौरान वहां खड़े लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है।

    Father and son beaten a old man video viral

    दरअसल यह पूरा मामला बुढ़ाना थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार का है। पीड़ित राजकुमार गोयल का आरोप है कि, उन्होंने अपनी लड़की की शादी में कपड़ा व्यापारी को निमंत्रण नहीं दिया था। इससे वह नाराज चल रहा था। शनिवार को इसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बाद व्यापारी पिता पुत्र ने जमकर मारपीट की। बुजुर्ग को बाजार में घसीट-घसीट कर पीटा गया। बुजुर्ग को आरोपी घसीटकर अपनी दुकान के भीतर ले गए। इसके बाद आरोपी ने दुकान के गल्ले में रखे रुपए को बिखेर दिया और चोरी का इल्जाम लगा दिया। इस पूरे घटनाक्रम को एक युवक द्वारा अपने मोबाइल में कैद कर लिया।

    एसपी के आदेश पर हुई कार्रवाई
    मामला थाने पहुंचा तो दुकानदारों ने पीड़ित से पुलिस की मौजूदगी में जबरन समझौता करा लिया। लेकिन शाम तक इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तो एसएसपी अभिषेक यादव ने बुढ़ाना पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने आनन फानन में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया और मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू की है। एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि, बुजुर्ग व्यक्ति की बहुत ही अमान्य तरीके से मारपीट की गई। प्रमुख आरोपियों को पकड़ा गया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+