लव मैरिज कर लौटी बहन की भाई ने मुज़फ्फरनगर में गोली मारकर हत्या की, घर से हुआ फरार

मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में मुज़फ्फरनगर जिले की जानसठ कोतवाली क्षेत्र के कवाल गाँव में एक भाई ने अपनी ही बहन को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। उसकी बहन ने तीन महीने पहले प्रेम विवाह किया था। उसका प्रेमी उसी के मजहब का था, शादी करने के बाद युवती पहली बार अपने घर आई थी। इसी दौरान भाई का घर पर उससे झगड़ा हुआ। उसे गोली मारने के बाद वह खुद फरार हो गया। युवती की हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस आई। उसके शव का पंचनामा भरकर पोस्मार्टम के लिए भिजवाया। हालांकि, हत्या की वारदात के बाद हत्यारोपी भाई पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया।

brother shoots her sister in muzaffarnagar

एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। हत्यारोपी का नाम सनव्वर है, जबकि मृतका की पहचान शबीना के रूप में हुई है। वह कवाल गाँव की रहने वाली थी। उसने अपनी मर्जी से मुज़फ्फरनगर निवासी शहबाज़ से तीन महीने पहले प्रेम विवाह किया था।

brother shoots her sister in muzaffarnagar

शादी के बाद शबाना पहली बार दो दिन पूर्व अपने मायके कवाल आई थी। उसी दौरान किसी बात के चलते रविवार की शाम को शबाना के भाई सनव्वर ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+