'प्रेमी से रिश्ता तोड़ लो', बात नहीं मानी तो युवती के भाई और मामा ने गला काट दिया
मुजफ्फरनगर। यूपी में मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व हुई एक युवती की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा कियाहै जिसमें मृतक युवती के प्रेमी सहित उसके मामा और भाई को युवती की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि इज्जत की खातिर उसी के परिजनों ने युवती के कत्ल की वारदात को अंजाम दिया था और बाद में हत्या के बाद युवती का शव अपने ही खेत पर जाकर डाल दिया था।

दरअसल बीते 21 जून की शाम को हत्यारोपियों ने सबीना की हत्या की योजना हसन के घर पर बनाई थी क्योंकि सबीना अपने प्रेम प्रसंग के चलते अपने परिजनों की बात नहीं मान रही थी। समाज में बदनामी के डर से उसके प्रेमी और सबीना के परिजनों ने साथ मिलकर अपने प्लान के अनुसार उसको किसी बहाने से बुलाकर हसन के घर में ले गये।
वहां सबीना को उसका मुंह चुन्नी से दबाकर छुरी से उसका गला काटकर उसकी हत्या कर दी। निर्मम हत्या के बाद शव मोटरसाइकिल पर रखकर अपने खेतों पर फेंक आये और बाद में घटनास्थल पर पड़े खून की धुलाई और सफाई कर दी। पुलिस ने इस मामले में मृतका सबीना के सगे भाई सालिम, सगे मामा अब्बास और प्रेमी खालिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला बहुत ही संगीन मामला था और अज्ञात में दर्ज था परंतु पुलिस ने बहुत मेहनत करके इस हत्या से रहस्य उठाया है। हत्यारों के पास से छुरी अन्य सामान सहित मोपेड बाइक भी बरामद कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications