मुजफ्फरनगर: बारात में जूता चुराई की रस्म पर भड़का दूल्हा, महिलाओं को कहे अपशब्द और फिर...

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दिल्ली से आई एक बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। दरअसल, जूता चुराई की रस्म के दौरान मुजफ्फनगर में कुछ ऐसा हुआ कि शादी ही टूट गई। आरोप है कि दूल्हे ने लड़की पक्ष की कुछ महिलाओं को अपशब्द कहे दिए और एक शख्स के थप्पड़ जड़ दिया। जब दुलहन को इस बारे में पता चला तो उसने फौरन शादी तोड़ दी।

दूल्हे ने महिलाओं को कहे अपशब्द

दूल्हे ने महिलाओं को कहे अपशब्द

एनबीटी की खबर के मुताबिक, मुजफ्फरनगर के भोराकलां थाने क्षेत्र के सिसौली गांव में दिल्ली से बारात आई थी। बारातियों का स्वागत किया गया। फेरों से पहले जूता चुराई की रस्म चल रही थी। दुलहन की तरफ की लड़कियों ने जूते चुराये और इसे वापस करने के एवज में पैसों की मांग की। 22 साल का दूल्हा इस पर राजी नहीं हुआ और उसने गाली-गलौच शुरू कर दी।

दुल्हन ने तोड़ दी शादी

दुल्हन ने तोड़ दी शादी

जब लड़की के परिजनों ने दूल्हे को समझाने की कोशिश की तो वह भड़क उठा। दूल्हे ने अपशब्द कहते हुए एक शख्स को थप्पड़ जड़ दिया। जब दुलहन को इस बारे में पता चला तो उसने फौरन शादी तोड़ दी। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। इस मामले में भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के अध्यक्ष नरेश टिकैत को भी बीच-बचाव के लिए आगे आना पड़ा। टिकैत ने बताया कि काफी मनाने के बावजूद दुलहन शादी के लिए राजी नहीं हुई।

समझौते के बाद मिली वापस जाने की इजाजत

समझौते के बाद मिली वापस जाने की इजाजत

बता दें कि सिर्फ दूल्हे, उसके पिता और दो रिश्तेदारों को छोड़कर पूरी बारात को लौटा दिया गया। यही नहीं दहेज में लिए गए 10 लाख रुपए वापस करने की बात मानने के बाद ही बारात को लौटने की इजाजत मिल पाई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। भोराकलां पुलिस थाने के एसएचओ वीरेंद्र कसाना का कहना है, 'किसी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। थाने के बाहर दूल्हा और दुलहन के परिजन समझौते के लिए तैयार हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+