विंग कमांडर अभिनंदन को छुड़ाने के लिए फूट-फूटकर रोए BJP MLA, कहा- मोदी जी अब बर्दाश्त नहीं हो रहा

Muzaffarnagar News, मुजफ्फरनगर। विंग कमांडर अभिनंदन (abhinandan varthaman) की सकुशल वापसी की कामना देश का हर नागरिक कर रहा है। पाकिस्तान शुक्रवार को अभिनंदन को भारत वापस भेजेगा। सूत्रों के अनुसार, वायुसेना का एक प्रतिनिधिमंडल आज कमांडर अभिनंदन को लेने वाघा बॉर्डर जाएगा। भारत के सख्त कदम के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने विंग कमांडर अभिनंदन को वापस भेजने की बात कही थी।

BJP MLA cried his heart out to modi for Wing Commander Abhinandan

इस बीच मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट से भाजपा विधायक विक्रम सैनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 40 सेकंड के इस वायरल वीडियो में विधायक विक्रम सैनी फूट-फूटकर रो रहे है। साथ ही कह रहे है कि मेरे पायलट भाई छुड़ाओ। मोदी जी बर्दास्त नहीं हो रहा, क्या करूं। देशवासियों हिम्मत रखों, अगर हमारे पायलट को खरोंच भी आई, तो हम पाकिस्तान का नामोनिशान मिटा देंगे। ये मोदी है भरोसा रखो भाई। दिमाग खराब हो गया है,क्या करूं।

सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहे इस वीडियो की सच्चाई के बारे में मीडिया ने विधायक से जानना चाहा तो फोन पर उन्होंने सिर्फ इतना ही जवाब दिया कि दुख तो होता ही है। इस वीडियो को मेरे बेटे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। दरअसल सीमा पर हिंदुस्तान ओर पाकिस्तान के बीच चल रही टेंशन के चलते बुधवार को पाकिस्तान सीमा में पकड़े गए हमारे जांबाज पायलेट के लिए दुख प्रकट करते हुए विधायक ने अपना ये वीडियो रिकॉर्ड किया था जो सोशल मीडिया पर उनके बेटे ने वॉयरल कर दिया।

ये भी पढ़ें: 'हीरो' अभिनंदन की स्वदेश वापसी, कंगना ने जांबाज पायलट के लिए कही बड़ी बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+