बीजेपी प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल ने दिया विवादित बयान, कहा- 'जिसे वैक्सीन नहीं लगवानी वो खा लें जहर'

बीजेपी प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल ने दिया विवादित बयान, कहा- 'जिसे वैक्सीन नहीं लगवानी वो खा लें जहर'

मुजफ्फरनगर, 21 जनवरी: 10 फरवरी को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के लिए मतदान होगा। मतदाताओं को अपनी तरफ रिझाने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस सबके बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मुजफ्फरनगर सदर सीट से प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल ने विवादित बयान देकर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। दरअसल, भाजपा प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल ने कहा, 'जिसे कोरोना वैक्सीन नहीं लगवानी वो जहर खा लें।'

Recommended Video

    बीजेपी प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल ने दिया विवादित बयान,कहा- जिसे वैक्सीन नहीं लगवानी वो खा लें जहर'
    BJP candidate Kapil Dev Aggarwal gave controversial statement

    योगी सरकार में राज्यमंत्री और मुजफ्फरनगर सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल ने वोटिंग से पहले विवादित बयान देकर सनसनी मचा दी है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, कपिल देव अग्रवाल ने कहा,

    देश मे डेढ़ सौ करोड़ लोगों को वैक्सीन लग गई है, जिसको लगवानी नहीं, वो तो खा ले जहर, कोई दिक्क्त नहीं...। एक बात बताओ अगर अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होते या कोई और मुख्यमंत्री होता तो वैक्सीन लग जाती क्या? अब सुनो मेरी बात प्रदेश में दंगे हो जाते, कत्लेआम हो जाता, (क्योंकि) जब लोग मर रहे थे तो वो कहते कि पहले मैं लगवाऊंगा-पहले मैं लगवाऊंगा। लेकिन (मोदी के चलते) देश में कोई दंगा नहीं हुआ और डेढ़ सौ करोड़ लोगों को वैक्सीन भी लग गई...।

    यह पहली बार नहीं है जब योगी सरकार के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विवादित बयान दिया हो। इससे पहले भी वो कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। 28 सितंबर 2021 को उन्होंने मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि 'वैश्य समाज अब इतना मजबूत है कि अगर कोई आंख दिखाए तो उसकी दोनों आंखे निकालने की हमारे पास हिम्मत है। आप सही काम के लिए तो मेरे पास आयेंगे ही वो काम तो होगा ही...लेकिन, अगर कोई गलत काम भी कराना होगा, तब भी मैं आपके साथ हूं।'

    'आतंकियों को संरक्षण देने वाले ही देंगे दूसरी पार्टियों को वोट'
    24 अक्टूबर को कपिल देव उस वक्त चर्चाओं में आए थे, जब उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि 2022 का चुनाव राष्ट्रवाद और आतंकवाद के ऊपर होगा। हम सबका विकास की बात करते हैं, लेकिन जो भी चुनाव होगा वो राष्ट्रवाद और आतंकवाद के ऊपर ही होगा। जो राष्ट्र भक्त लोग हैं वो बीजेपी को वोट देंगे और जो आतंकवादियों को संरक्षण देने वाले लोग हैं वो किसी और पार्टी को वोट देंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+