अखिलेश ने जेब से निकाली 'लाल पोटली', बोले- BJP को हराने के लिए 'अन्न संकल्प' लेकर चलता हूं

मुजफ्फरनगर, 28 जनवरी: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सबसे पहले देरी से पहुंचने के लिए माफी मांगी। इसके बाद बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए किसानों से वादा किया कि सपा सरकार में किसानों को गन्ने के भुगतान के लिए 15 दिन से ज्यादा का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अखिलेश यादव ने कहा कि मैं और जयंत चौधरी दोनों किसान बेटे हैं, किसानों के लिए अंत तक लड़ेंगे। इसलिए, मैं हमेशा अपनी जेब में एक पैकेट रखता हूं, 'लाल टोपी' और 'लाल पोटली'। मैं उन्हें (भाजपा को) हराने और भगाने के लिए एक 'अन्न संकल्प' लेकर चलता हूं।

Recommended Video

      UP Election 2022: Akhilesh Yadav हमेशा जेब में लाल पोटली लेकर क्यों घूमते है, जानिए | वनइंडिया हिंदी
      Akhilesh Yadav joint press confrence with jayant chaudhary in Muzaffarnagar

      समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे और जयंत चौधरी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने किसानों को लेकर अपना रोडमैप बताया। जयंत चौधरी के संग खुद को किसान का बेटा बताते हुए अखिलेश ने कहा कि गठबंधन की सरकार चौधरी अजित सिंह की विरासत को आगे बढ़ाएगी। इस दौरान अखिलेश यादव ने जेब से निकालकर एक 'लाल पोटली' दिखाई और कहा कि इसमें अन्न है। भाजपा को हराने और भगाने के लिए वह अन्न संकल्प लेकर चल रहे हैं।

      अखिलेश ने आगे कहा, ''मैं चौधरी चरण सिंह को याद करता हूं, उन्होंने जो रास्ता दिखाया था, किसानों को मजबूत करने के लिए, उन्हें आर्थिक रूप से संपन्न करने के लिए। चौधरी चरण सिंह, अजित सिंह, बाबा टिकैत और नेताजी ने सरकारों को जगाने का काम किया। मुझे खुशी है इस बात की आज जयंत चौधरी और हम लोग इस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। यह चुनाव जहां किसानों के भविष्य का है, वहीं चौधरी चरण सिंह के विरासत को आगे बढ़ाने का है जो किसानों को संपन्न बनाना चाहते थे।''

      अखिलेश यादव ने कहा, ''मैं भाजपा को याद दिलाना चहाता हूं कि अब जब चुनाव आ गया है तो अपना संकल्प पत्र पढ़ें और देंखें कि जो वादे उन्होंने किए वह पूरे हुए या नहीं। उनका हर वादा जुमला निकला, झूठे विज्ञापन दिए। मुझे उम्मीद है कि इस बार सपा-RLD की जीत होने जा रही है।'' अखिलेश ने वादा किया कि 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे, सिंचाई के लिए बिजली माफ होगी। किसानों के लिए एमएसपी पर खरीद के लिए इंतजाम किए जाएंगे। गन्ने के भुगतान के लिए उन्हें इंतजार न करना पड़े इसके लिए फार्मर कॉरपस फंड और फॉर्म रिवाल्विंग फंड बनाएंगे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+