मुजफ्फरनगर: पड़ोसियों ने युवक को चोर समझकर लाठी-डंडों से पीटा, छत पर पड़ा मिला शव

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शव पड़ोस में ही ईश्वर पुत्र ओमपाल के घर की छत पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक युवक के परिजनों ने घर से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

A young man was beaten to death in Muzaffarnagar

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, मामला मुजफ्फरनगर जिले के छपार थाना क्षेत्र के गांव सिसौना का है। सिसौना गांव निवासी राजन (23) का शव शुक्रवार सुबह पड़ोस में ही ईश्वर पुत्र ओमपाल के घर की छत पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। जिसकी लाठी-डंडों से पीट पीटकर हत्या की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ईश्वर को हिरासत में ले लिया है, उसने पुलिस को बताया कि उन्‍हानें चोर समझकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस मान रही प्रेम-प्रसंग का मामला

वहीं, दूसरी तरफ राजन के परिजनों का कहना है कि पड़ोसी ईश्वर के बेटे उसे सुबह बुलाकर ले गए थे। वहीं पर उस पर चोरी का इल्जाम लगाकर उसकी हत्या कर दी। उधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस घटना को प्रेम-प्रसंग का मान रही है। सीओ सदर कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक राजन आरोपित के टेक्ट्रर-ट्राली पर चालक के रूप में कार्य करता था। मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। जांच कर शीघ्र ही खुलासा कर दिया जाएगा। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+