tik tok वीडियो के लिए ट्रैक्टर पर स्टंट कर रहा था युवक, मिली ऐसी खौफनाक मौत
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में टिक टॉक वीडियो बनाने के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जिले में पिछले दस दिनों में यह दूसरी मौत है। युवक एक तेज गति वाले ट्रैक्टर पर स्टंट करते हुए वीडियो बना रहा था, तभी ट्रैक्टर के पलटने से वह वाहन के नीचे आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इससे पहले एक युवक की वीडियो बनाने के दौरान डूबने से मौत हो गई थी।

दो महीने पहले हुई थी शादी
मुजफ्फरनगर के खिंदिदिया गांव निवासी कपिल (23) की शादी दो महीने पहले हुई थी। होली के एक दिन बाद बुधवार को वह तेज गति वाले ट्रैक्टर पर स्टंट कर रहा था और दूसरा व्यक्ति फोन पर वीडियो शूट कर रहा था। अचानक ट्रैक्टर के स्टियरिंग से उसका नियंत्रण छूट गया और वाहन उसके ऊपर पलट गया।
ट्रैक्टर के नीचे आया कपिल, मौत
ग्रामीणों ने बताया कि कपिल ट्रैक्टर के आगे का पहिया हवा में उठाने की कोशिश कर रहा था, तभी वाहन उस पर पलट गया। कपिल ट्रैक्टर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को बताए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में कोई सूचना नहीं मिली।












Click it and Unblock the Notifications