यूपी के मुजफ्फरनगर में HIV के 119 नए केस, 34 महिलाएं और 3 ट्रांसजेंडर भी शामिल

मुजफ्फरनगर, 10 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले में एचआईवी के 119 नए मामले मिले हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यह आंकड़ा पिछले छह महीने यानि एक अप्रैल से 30 सितंबर तक का है। नए मामलों में 78 पुरुष हैं, जबकि 34 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा 3 ट्रांसजेंडर हैं, जिनमें एक लड़की और तीन लड़के शामिल थे।

119 HIV positive cases found in last six months in Muzaffarnagar

इस साल दर्ज किए गए नए मामलों में एक भी मौत नहीं हुई

जिला अस्पताल में एंटी रेट्रोवायरल ट्रीटमेंट (एआरटी) केंद्र के प्रभारी वीके जौहरी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस साल दर्ज किए गए किसी भी मामले की अब तक मौत नहीं हुई है। एआरटी केंद्र के मुताबिक, जिले में पिछले सात वर्षों में 2,239 मामले सामने आए हैं। औसतन 319 हर साल, जिनमें से 221 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

HIV क्या है?

एड्स से तात्पर्य एक्वार्ड इम्यून डेफिशियेंसी सिंड्रोम है। एड्स एक वायरस की वजह से होता है, जिसे 'ह्यूमन इम्यूनो डेफिशियेंसी वायरस' या HIV कहा जाता है। एचआईवी सीडी4 टी नाम की कोशिका है, जो शरीर से लड़ने वाली बीमारियों की मदद करने के लिए महत्वपूर्ण विशिष्ट रक्त कोशिकाओं को नष्ट करके मानव शरीर को नुकसान पहुंचाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+