अपनी मां के साथ पति से मिलने निकली थी बेटी, दोनों की हत्या कर शवों से किया गया अमानवीय बर्ताव

कानपुर। यूपी में कानपुर से मां-बेटी की हत्या और उसके बाद उनके साथ किए गए अमानवीय कृत्य से जुड़ी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। हत्यारों ने जहां बेटी के शव को पुआल के ढेर पर रखकर फूंक दिया, वहीं उसकी मां को मारकर शव पेड़ पर लटका दिया। चश्मदीदों के अनुसार, बेटी अपनी मां के साथ अपने पति से मिलने घर से निकली थी। लेकिन बुधवार रात तक भी दोनों में से कोई नहीं लौट पाई।

news

किसने की हत्या? कातिल ने किया ये सब
मां-बेटी की हत्या की ये वारदात कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में हुई है। कानपुर नगर के एसएसपी अनंत देव के अनुसार, जली हुई अवस्था में बेटी अपनी मां की लाश के साथ बरामद हुई। बताया जाता है कि रात में साढ़े ग्यारह बजे मृतका रूबी के पति सुशील द्वारा फोन करके उसको बुलाया गया था। रूबी अपनी मां के साथ उससे मिलने निकली थी। लेकिन फिर नहीं लौटीं। सुशील का थाने में आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है, ऐसे में शक की सुई उसकी ओर भी है।

फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम जांच में जुटी
एक साथ दो हत्या की वारदात सामने आने से जहां अलीपुर गांव में कोहराम मच गया, वहीं पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। पुलिस के आला अधिकारीयो के साथ फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम घटना स्थल पर पहुंची। जहां फोरेंसिक टीम को घटना स्थल से कई महत्वपूर्ण क्लू मिले। जिसे वह अपने साथ ले गयी। केस दर्ज हुआ है, अपराधी की तलाश की जा रही है।

अलीपुर गांव के निवासी राजाराम का कहना है कि उनकी पत्नी जगदेई, बेटी रूबी के साथ बुधवार को घर से निकली थी। किसी ने दोनों की निर्मम ह्त्या कर दी। राजाराम ने ये भी बताया कि रूबी के पास उसके पति सुशील का फोन आया था। जिस पर दोनों उससे मिलने गईं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+