VIDEO: ट्रेन पकड़ने के चक्कर में ट्रैक पर गिरा अधेड़, दर्दनाक मौत
मुंबई। मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यह हादसा स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जो अब वायरल हो गया है। जी हां ट्रेन पकड़ने के चक्कर में 45 साल के अधेड़ शफीउद्दीन अब्दुल गनी ट्रेन के नीचे आ गये और कट कर उनकी मौत हो गई।

इसके बाद शफीउद्दीन किसी तरह अपनी पत्नी और बेटी को ट्रेन में चढ़ाने की कवायद में जुट जाते हैं। पत्नी और बेटी के ट्रेन में चढ़ जाने के बाद हाथों में पकड़े दोनों बैग को ट्रेन में धकलने की कोशिश करते हैं। इस बीच ट्रेन की रफ्तार तेज हो जाती है।
ट्रेन पर चढ़ने के लिए शफीउद्दीन प्लेटफार्म पर दौड़ते हैं लेकिन तबतक प्लेटाफार्म समाप्त हो जाती है और बैलेंस नहीं मिलने के चलते शफीउद्दीन ट्रैक पर आ गिरते हैं। जिसके बाद ट्रेन के पहियों से कटकर उनकी मौत हो जाती है। देखें वीडियो:












Click it and Unblock the Notifications