मुंबई: अंधेरी के 'बार' पर छापा, 17 महिलाएं छुड़ाईं, कांच के तहखाने में 'कैद' थीं- VIDEO

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां अंधेरी इलाके के दीपा बार में लड़कियों को कांच व लोहे की दीवार वाले रूम के अंदर छिपाकर रखा गया था, जहां उनका शोषण किया जाता था। इसका पता चलने पर मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने रेड डाली। एसएस ब्रांच ने पहले दीवार तोड़ी और फिर परिसर के अंदर दो गुहाओं में छिपाकर रखी गईं महिलाओं को मुक्‍त कराया।

अंधेरी के दीपा बार पर रेड

अंधेरी के दीपा बार पर रेड

रिपोर्ट् के मुताबिक, मौके से 16-17 महिलाएं मिलीं। पुलिस ने उन सबको पकड़कर गाड़ी में बिठाया। वहीं, मैनेजर समेत कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि, महिलाओं को बिल्डिंग के अंदर दो गुहाओं में छिपाकर रखा गया था, और मेकअप रूम के कांच की वॉल के पीछे की जगह को खोजने में पुलिस-अधिकारियों को आधे घंटे से ज्‍यादा का समय लगा। पुलिस की कार्रवाई का एक वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो में दिखी कांच की वॉल

वीडियो में दिखी कांच की वॉल

वीडियो में दिख रहा है कि, एसएस ब्रांच के अधिकारियों की अगुवाई में टीम कांच की वॉल को तोड़ रही है, जिसे बार-मालिकों ने लोहे की परत के साथ बनवाया था। उसके अंदर महिलाओं को रखा जाता था। इसी तहखाने के बारे में एसएस ब्रांच के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि अंधेरी के दीपा बार में महिलाओं से पुरुषों के समक्ष डांस कराया जाता है। वहीं, उनका शोषण किया जाता था।

मामला दर्ज किया गया

पुलिस ने कहा कि, एसएस ब्रांच की यह कार्रवाई रविवार रात हुई, जब अंधेरी के दीपा बार में से 17 महिलाओं को पकड़ा गया। उन्‍हें वहां से मुक्‍त कराकर थाने ले जाया गया। बताया जा रहा है कि, जब टीम ने अधिकारियों की अगुवाई में उक्‍त में परिसर में छापा मारा, तब तक सभी महिलाएं वहां से पहले ही जा चुकी थीं। परिसर में रखे उन्नत इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम ने छापे के बार ऑपरेटरों को सतर्क कर दिया था। बाद में अधिकारियों ने बार की अच्‍छे से तलाशी ली, वहां न ही बार मैनेजर और कैशियर कुछ बता रहे थे और न ही कोई वेटर। वे वहां किसी भी महिला के नाचने से इनकार कर रहे थे।

हालांकि, जब अधिकारी मेकअप रूम में दाखिल हुए तो उनका ध्यान एक बड़े शीशे की ओर गया, पुलिस ने उसे हटाने की कोशिश की। पाया कि उसे कुछ छिपाने के लिए दीवार से जोड़ा गया था। अधिकारियों ने तब दर्पण और उसके पीछे की दीवार को हथौड़े से तोड़ दिया, जो एक दरवाजे के रूप में काम कर रहा था। तब बिल्डिंग के अंदर एसी और बेड के साथ एक गुप्त तहखाना मिला। छापेमारी के बाद विले पार्ले थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+