धर्मेंद्र को हुई गैस्ट्रोएन्टराइटिस, नानावती अस्पताल में भर्ती
मुंबई। मशहूर बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र को महाराष्ट्र स्थित मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि धर्मेंद्र गैस्ट्रोएन्टराइटिस की शिकायत है, जिसके कारण उन्हें मंगलवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल के डॉक्टर विशेष अग्रवाल ने अन्य जानकारी देते हुए कहा कि धर्मेंद्र को अगले 1-2 दिन में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

गौरतलब है कि 1935 में जन्में धर्मेंद्र फिलहाल 81 वर्ष के हैं। फिल्मी जगत में करीब 50 साल तक अपनी धाक जमाए रखने वाले धर्मेंद्र 2004 से 2009 तक बीकानेर से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद थे।
कहा जाता है कि धर्मेंद्र फिल्मों में अपने स्टंट बिना स्टंट मैन की सहायता के करते थे। 1960 के दशक से फिल्मों में काम की शुरूआत करने वाले धर्मेंद्र ने 2013 तक काम किया है।
अपने किरदारों की वजह से धर्मेंद्र को एक्शन किंग और ही मैन के नाम से जाना जाने लगा था।












Click it and Unblock the Notifications