भाजपा चाहे कुछ भी करले शिवसेना को रोक नहीं पाएगीः उद्धव ठाकरे
मुंबई। शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर फिर से वार किया है। उद्धव ठाकरे ने कहा है कि भाजपा चाहे कितनी ही रैलियां कर ले लेकिन वह कुछ नहीं कर सकती। भाजपा चाहकर भी शिवसेना को महाराष्ट्र में नहीं रोक पाएगी।

शिवसेना के ठाकरे ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जिसने बाला साहेब से किया गया वादा तोड़ा है। अब चाहे भाजपा अपने सभी केंद्रीय मंत्रियों को महाराष्ट्र के प्रचार के लिए भेज दे लेकिन वह शिवसेना को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती है।
उन्होंने भाजपा को खुली चुनौति देते हुए भाजपा पर कटाक्ष भी किया। गुरुवार को सतारा की चुनावी सभा में उद्धव ने कहा कि भाजपा ने हमारे पिता बाल ठाकरे की ओर से जताए गए भरोसे को तोड़ा है।
उन्होंने कहा कि जब हम उस समय तुम्हारा साथ दे सकते हैं जब तुम्हें राज्य में कोई जानता भी नहीं था तो हम तुम्हारे पतन का कारण भी बन सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications