मोदी 'हवा' के सामने क्या लाएंगे आदित्य 'तूफान'
मुंबई। लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत से गदगद हुई जा रही भाजपा को नरेंद्र मोदी हवा पर अति विश्वास हो चला है। शिवसेना ने इसी हवा को बड़ा झटका देने के लिए आदित्य ठाकरे को सामने कर दिया है। यह तूफान मोदी हवा को कहां तक घसीटता है यह तो चुनाव के नतीजे ही बता पाएंगे। लेकिन शिवेसना ने इस बार कमर कस ली है।

इस बार थोड़ा गौर करें तो उद्धव ठाकरे अपने बेटे आदित्य ठाकरे को साथ लेकर चल रहे हैं। इसे युवा वोट बैंक के लिए इस बार आदित्य ठाकरे के चेहर पर वोट की अपील कही जा रही है। अगर इस अपील ने काम कर दिया तो मोदी हवा के लिए आदित्य ठाकरे एक तूफान साबित होंगे।
अभी तक के हालात सामने आने के बाद यह संकेत हैं कि शिवसेना अपने निर्णय पर अड़ी रहेगी। मामले को निपटाने के लिए अभी तक कोई पहल न ही शिवसेना की ओऱ से की गई है और न ही भाजपा की ओऱ से। भाजपा ज्यादा सीटों पर ही लड़ना चाहती है।
इस फसाद को देखते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने शिवसेना-भाजपा के झगड़े को मुख्यमंत्री की सीट के लिए लड़ना करार दे दिया है।












Click it and Unblock the Notifications