उद्धव ने कहा हम बाघ हैं पेट फाड़कर अंतड़ी बाहर निकाल देंगे

मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर फिर करारा हमला बोला है। उद्धव ठाकरे ने कहा है कि शिवसेनिक बाघ हैं। कोई चूहें नहीं हैं। हम पेट फाड़ देंगे और अंतड़ी बाहर निकाल देंगे। उद्धव ठाकरे ने यह हमला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की टिप्पणी के जवाब में किया है।

uddhav-thackeray

अमित शाह ने कहा था कि शिवसेनिक चूहे हैं। जिस पर शिवसेना की ओर से कोई तीखा बयान नहीं आया था। लेकिन उद्धव ठाकरे ने अमित शाह की इस टिप्पणी पर अपना करारा जवाब दिया है। ठाकरे ने कहा है कि वह चूहे नहीं है। वे असली बाघ हैं और चुनाव में पेट फाड़कर अंतड़ी बाहर निकाल देंगे।

उन्होंने अमित शाह के खिलाफ जवाबी हमला बोलते हुए कहा कि अफजल खान भी शिवाजी को चूहा बोलता था। छत्रपति शिवाजी महाराज को पहाड़ी चूहा कहता था। जब अफजल खान शिवाजी महाराज को पकड़ने आया तो शिवाजी के सेनिकों ने अफजल खान के सेनिकों को पराजय भी कर दिया था।

उसी अफजल खान का शिवाजी ने पेट फाड़ दिया था। गौरतलब है कि इससे पहले भी उद्धव ने नरेंद्र मोदी की तुलना अफजल खान से की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+