मुंबई के वर्ली इलाके में दो अज्ञात शव मिले, पुलिस कर रही जांच
मुंबई, 14 मार्च। मुंबई के वर्ली इलाके में दो अज्ञात लोगों का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। वर्ली पुलिस ने बताया कि दो अज्ञात शव वर्ली में पाए गए हैं, जिसमे से एक शव पेड़ से लटका था जबकि दूसरा शव वर्ली समुद्र के किनारे मिला। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। अभी तक दोनों ही शवों की पहचान नहीं हो सकी है और ना ही यह पता चल सका है कि इन दोनों की हत्या क्यों की गई।













Click it and Unblock the Notifications