मुंबई के मालवानी में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला इमारत ढही
मुंबई के मालवानी में एक तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिर पड़ी। इमारत के मलबे में 2-3 लोगों के दबे होने की आशंका है।
मुंबई, 25 जनवरी। मुंबई के मालवानी में एक तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिर पड़ी। इमारत के मलबे में 2-3 लोगों के दबे होने की आशंका है। राहत व बचाव कार्य के लिए दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। फिलहात इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस हादसे की अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है। जानकारी मिलने पर पेज अपडेट कर दिया जाएगा।

पिछले दिनों मुंबई के ताड़देव इलाके में 20 मंजिला कमला बिल्डिंग में आग लगने के कारण कई लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे पर पीएम मोदी ने गहरी संवेदना व्यक्त की थी। इसके अलावा हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया था.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 15: गर्भवती भारती सिंह ने सलमान से की ऐसी डिमांड, जिसे सुनकर हैरान रह गए 'भाईजान'
साथ ही घायलों को 50,000 रुपए देने का भी ऐलान किया गया था। इस मामले में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने जांच के आदेश दिये थे। अब से कुछ महीने पहले मुंबई के ही कालबादेवी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिर गई थी, जिसके मलबे में दबने से एक 61 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई थी। पिछले साल जून में मुंबई के मलाड वेस्ट में एक इमारत के गिरने से 11 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी, जबकि सात लोग घायल हुए थे। बता दें कि मुंबई में इमारत गिरने के हादसे लगभग हर साल होते हैं, शहर की कई इमारतें काफी पुरानी हैं जिनके गिरने का खतरा बना रहता है।












Click it and Unblock the Notifications