Bigg Boss 15: गर्भवती भारती सिंह ने सलमान से की ऐसी डिमांड, जिसे सुनकर हैरान रह गए 'भाईजान'

मुंबई, 24 जनवरी। कॉमेडी क्वीन भारती सिंह छोटे पर्दे का बड़ा नाम है,वो इन दिनों गर्भवती हैं। हालांकि वो प्रेग्नेंसी पीरियड में भी काम कर रही है। भारती इन दिनों अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ रियेलिटी शो 'हुनरबाज' को होस्ट कर रही हैं, जिसके प्रमोशन के लिए वो हाल ही में कलर्स के विवादित लेकिन मशहूर शो ' बिग बॉस 15' के सेट पर पहुंची थीं, जहां वो शो के होस्ट सलमान खान संग जमकर मस्ती करती नजर आईं और इस मस्ती के दौरान उन्होंने सलमान मियां से कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनकर सलमान एकदम हैरान रह गए।

गर्भवती भारती सिंह ने सलमान से की डिमांड

गर्भवती भारती सिंह ने सलमान से की डिमांड

दरअसल जब सलमान ने हर्ष और भारती दोनों को होने वाले बच्चे के लिए बधाई दी तो भारती ने पहले उन्हें Thank You कहा फिर मुस्कुराते हुए बोलीं कि 'दिली ख्वाहिश है कि हम अपना बेबी शॉवर आपके पनवेल स्थित फार्महाउस में सेलिब्रेट करे', जिसे सुनने के बाद सलमान जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

होने वाले बच्चे को सलमान खान लॉन्च करें...

होने वाले बच्चे को सलमान खान लॉन्च करें...

इसके बाद भारती अपने होने वाले बच्चे को सलमान को लॉन्च करने के लिए भी कहती है, जिसे सुनने के बाद भी सलमान जोर-जोर से ठहाके लगाने लगते हैं और कहते हैं कि मैं सच में काफी हैरान हो गया हूं।

भारती-हर्ष टीवी की दुनिया के लोकप्रिय चेहरे

भारती-हर्ष टीवी की दुनिया के लोकप्रिय चेहरे

मालूम हो कि दिसंबर 2021 में शादी के चार साल पूरे करने वाले भारती-हर्ष के मम्मी-पापा बनने का इंतजार उनके फैंस काफी टाइम से कर रहे थे। दोनों ने साल 2017 में लंबे रिलेशनशिप के बाद शादी की थी। पिछले साल दोनों ड्रग्स केस के मामले में जेल भी काटकर आए हैं। क्योंकि दोनों के घर से प्रतिबंधित गांजा (एनसीबी के मुताबिक) बरामद हुआ था। भारती-हर्ष टीवी की दुनिया के लोकप्रिय चेहरे हैं।

हर्ष लिंबाचिया मूल रूप से गुजराती हैं

हर्ष लिंबाचिया मूल रूप से गुजराती हैं

हर्ष लिंबाचिया मूल रूप से गुजराती हैं और बहुत अच्छे स्किप्ट राईटर हैं, जबकि भारती सिंह मूल रूप से पंजाब से ताल्लुक रखती हैं और इस वक्त कई शोज का अहम हिस्सा हैं। भारती सिंह तीरंदाजी और पिस्तौल शूटिंग में स्वर्ण पदक विजेता और लॉफ्टर चैलेंज की रनर अप रह चुकी हैं।

बचपन काफी आर्थिक कष्ट से गुजरा

हालांकि उनका बचपन काफी आर्थिक कष्ट से गुजरा है, वो अपनी सफलता का क्रेडिट अपनी मां, अपनी मेहनत और कॉमेडियन कपिल शर्मा को देती हैं, क्योंकि इन्हीं तीनों की वजह से आज भारती सफलता के शिखर पर हैं, भारती इसी कारण कपिल शर्मा को अपना भाई भी बोलती हैं क्योंकि उनके मुश्किल दिनों में कपिल ने ही उनको सपोर्ट किया था और इसी वजह से वो कपिल के काफी क्लोज भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+