'हीरोपंती 2' में दिखेगी टाइगर की और भी धाकड़ बॉडी, एक्शन सीन के शूट से पहले का वीडियो आया सामने
मुंबई,

जून के आखिर में शुरू हुई थी फिल्म की शूटिंग
आपको बता दें कि टाइगर ने 'हीरोपंती 2' की शूटिंग 30 जून को शुरू की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक सवाल-जवाब के सत्र में इसकी जानकारी दी थी। अब टाइगर ने इंस्टा पर फिल्म की शूटिंग के लिए अपने ट्रेनिंग सेशल की एक झलक शेयर की है। हालांकि इससे पहले अप्रैल में भी टाइगर की एक फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई थी, जो 'हीरोपंती 2' के सेट की ही थी। इसमें टाइगर एक काले रंग के सूट में नजर आ रहे हैं।

टाइगर की पहली फिल्म थी 'हीरोपंती'
आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ ने फिल्म 'हीरोपंती' से ही अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और करियर की पहली फिल्म ही सुपरहिट रही और अब वो इस फिल्म के सीक्वल में नजर आएंगे। फिल्म हीरोपंती में टाइगर के साथ कृति सेनन थी। इस जोड़ी को फैंस ने बहुत पसंद किया था। इसके अलावा फिल्म में प्रकाश राज भी थे।

इन फिल्मों में भी टाइगर ने किया है काम
हीरोपंती के बाद टाइगर ने फिल्म बागी, बागी, बागी 3, मुन्ना माइकल, वॉर और स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में काम कर चुके हैं। टाइगर अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे हैं।












Click it and Unblock the Notifications