मुंबई से स्‍पाइडरमैन गौरव शर्मा भी उतरे चुनावी मैदान

Spiderman Gaurva Sharma
मुंबई। लोकसभा चुनावों के दौरान आपने कई तरह के उम्‍मीदवारों और उनके कई वादों को सुना होगा लेकिन एक उम्‍मीदवार ऐसा भी है जिसे देश भर में 'इंडियन स्‍पाइडरमैन' के तौर पर लोग जानते हैं। यह स्‍पाइडरमैन है, गौरव शर्मा, जो कि दक्षिण मुंबई से इस बार के लोकसभा चुनावों में अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं। गौरव को पूरी उम्‍मीद है कि इस बार यह 'स्‍पाइडरमैन' संसद जरूर पहुंचेगा।

31 वर्षीय गौरव मार्शल आर्ट ट्रेनर हैं और साथ ही वह मुंबई के लोगों को फिटनेस टिप्‍स भी देते हैं। हर समय स्‍पाइडरमैन के आउटफिट में ही रहने वाले गौरव कहते हैं कि स्‍पाइडरमैन बचपन से ही उनका आदर्श सुपरहिरो रहा है और इसलिए वह इस तरह से लोगों के बीच आए हैं।

गौरव को सड़कों पर देखते ही लोगों अजब गजब तरह से प्रतिक्रियाएं देते हैं। वह बिल्‍कुल स्‍पाइडरमैन के अंदाज में एक अपार्टमेंट्स के एक फ्लैट से दूसरे और दूसरे से तीसरे फ्लैट तक पहुंच जाते हैं।

गौरव का चुनाव चिहृन खिड़की है और इसलिए गौरव कैंपेनिंग के समय लोगों के घरों की खिड़कियों के जरिए उनसे बात करते हैं। वह कहते हैं कि वह एक स्‍पाइडरमैन हैं। ऐसे में उन्‍हें दरवाजे से जाना ठीक नहीं लगता। गौरव के मुताबिक वह लोगों का ध्‍यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं जाकि उन्‍हें लोगों के वोट हासिल हो सकें।

गौरव के मुताबिक वह चुनावों में जीतकर लोगों की समस्‍याओं को स्‍पाइडरमैन या फिर सुपरहीरो की ही तरह सुलझाना चाहते हैं। वह कहते हैं कि कई नेता पिछले कई वर्षों से काम कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद वह लोगों के लिए कुछ काम ही नहीं कर रहे हैं। इसलिए गौरव चाहते हैं कि वह इस क्षेत्र में आकर लोगों के लिए कुछ कर सकें।

गौरव को उस समय लोकप्रियता हासिल होनी शुरू हुई थी जब वह मुंबई की सबसे ऊंची बिल्डिंग पर सिर्फ 90 मिनटों में ही चढ़ गए थे। उस समय गौरव ने स्‍पाइडरमैन का आउटफिट पहना हुआ था। इसलिए उन्‍हें स्‍पाइडरमैन का टाइटल दिया गया था। गौरव एक सांसद बनकर मुंबई की झुग्गियों में रहने वाले लोगों की समस्‍याओं को दूर करना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+