बिग बी और राज की दोस्ती ने सपा नेता नाराज

सपा द्वारा राज्य में लगाए गए एक बैनर में इस सुलह पर तीखी टिप्पणी की गई है। बैनर में लिखा है क्या यह अमिताभ बच्चन की राज ठाकरे से दोस्ती है, या उत्तर भारतीयों के साथ विश्वासघात? सपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक अबू असीम आजमी ने कहा कि अमिताभ का राज के साथ दोबारा मित्रता करना चौंकाने वाला है, वह भी ऐसे राज ठाकरे से जिसने मनसे के जरिए राज्य में उत्तर भारतीयों को इतनी पीड़ा दी।
सपा नेता आजमी ने कहा कि मनसे का उत्तर भारतीयों के प्रति रवैया बदला नहीं है। मनसे ने अमिताभ की फिल्मों के खिलाफ प्रदर्शन किया क्योंकि वह एक उत्तर भारतीय हैं..यहां तक कि अमिताभ के घर पर पथराव भी किया गया ..इन सबके बावजूद यदि अमिताभ राज ठाकरे से मित्रता करते हैं, तो यह कुछ और नहीं बल्कि उत्तर भारतीयों एवं राज्य में बाहर से आए लोगों के साथ सरासर विश्वासघात है। सपा नेता ने कहा कि अमिताभ और मनसे के बीच इस नए गठजोड़ से निहित स्वार्थो की बू आती है।












Click it and Unblock the Notifications