कई भारतीय युवा भी इराक में बन गए खूंखार दरिंदे

एक अंग्रेजी अखबार के हवाले खबर है कि चार युवक जो एक विशेष समुदाय से हैं। वह इराक के आतंकी संगठन आईएसआईएस के साथ मिल गए हैं। और हिंसा करने वालों में शामिल हैं।
धार्मिक यात्रा पर गए थे
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुंबई के चार नौजवान धार्मिक यात्रा पर इराक गए थे। हैरानी की बात है कि वहां पहुंच कर चारों लड़के उन 22 लोगों के ग्रुप से अलग हो गए जिनके साथ वे इराक गए थे। और अब बताया जा रहा है कि आइएसआइएस में शामिल हो गए हैं। यही नहीं जेहाद के नाम पर खूनी संघर्ष में शामिल होकर खूंखार दरिंदे बनकर लोगों में मारकाट मचा रहे हैं।
ऐसे पता चला इनका
जो कुछ युवा इराक में रक्तपात मचा रहे हैं उनमें से एक के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और सरकार से सहायता मांगी कि जिन लोगों ने उनके बैटे के लिए इस काम के लिए उकसाया है उन पर सख्त कार्रवाई की गई। आपको बता दें कि मुंबई से सटे कल्याण के रहने वाले एजाज बदरूद्दीन का बेटा आरिफ फय्याज मुजीद भी आईएसआईएस में शामिल होने वाले नौजवानों में से एक है।
बेटा छोड़ गया चिट्ठी
पिता एजाज का कहना है कि उनका बेटा इराक जाने से पहले घर में एक चिट्ठी छोड़ गया था। जिसमें उसने कहा था कि मां, मेरे घर के पिछवाड़े सूरज डूब रहा है, मैने अपने दोस्तों से कहा है कि हमें अपनी महान यात्रा शुरू करनी है यह यात्रा मेरे लिए खुदा की नेमत होगी। क्योंकि मैं इस देश में नहीं रहना चाहता हूं। जब मैं मरुंगा तो खुदा मुझसे पूछेगा कि मैं अल्लाह की जमीन पर क्यों नहीं गया। अब आपसे जन्नत में मुलाकात होगी। इस चिट्ठी के बाद जांच पता चला था कि उनके बैटे की फोन कॉल लोकेशन इराक मौसुल के आस-पास है।












Click it and Unblock the Notifications