ट्रेन में महिला को देख गाता था अश्लील गानें, गिरफ्तार
महिला ने बताया कि ये पांच-छह लोग हैं, जो पिछले छह महीने से लगातार महिलाओं के लिए परेशानी बने हुए हैं। इनके गानें महिलाओं को असहज करते हैं।
मुंबई। मुंबई की लोकल ट्रेन में महिला को देखकर अश्लील गाना गाने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवकों का एक पूरा ग्रुप महिलाओं के साथ ट्रेन में सफर करता था और महिलाओं के पास बैठकर इस तरह के गाने गाता था जो महिलाओं को असहज करते थे। वो गानों को जरिए कभी महिलाओं के अंतर्वस्त्रों तो कभी उनके निजी अंगों का जिक्र करता था।

कई महीने तक यही सिलसिला चलता रहा हो 37 वर्षीय एक महिला ने हिम्मत दिखाते हुए जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस समूह के एक शख्स महबूब शेख को गिरफ्तार कर लिया है। महबूब भिवांडी का रहने वाला है। पुलिस ने उस पर पब्लिक पैलेस में महिला का यौन शोषण करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
महिला ने बताया कि वो कल्याण स्टेशन से अपने ऑफिस जाने के लिए मुंबई लोकल में सुबह 9 बजे जाती है। इसी में युवकों का ये समूह भी ट्रेन में चढ़ जाता और जोर-जोर से गाने गाता। गानों में ये अश्लील भाषा का इस्तेमाल करते। महिला ने बताया कि बीते 23 जनवरी को भी महिलाओं ने इनका जोरदार विरोध किया था लेकिन भीड़ की वजह से जीआरपी उन तक पहुंच सकी लेकिन बाद में एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया। महिला ने बताया कि ये लोग पांच से छह हैं, जो पिछले छह महीने से लगातार महिलाओं के लिए परेशानी बने हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications