कोरोना से जूझ रहे सिंगर आदित्य नारायण बोले- कोविड के कारण बेहद कमजोर हो गई हैं श्वेता

सिंगर और सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के होस्ट और उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता नारायण का हाल ही में कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है।

मुंबई। सिंगर, सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के होस्ट और उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता नारायण का हाल ही में कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया था। उन्होंने हाल ही में एक मीडिया चैनल को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि कोरोना वायरस के कारण उनकी पत्नी काफी कमजोर हो गई हैं।

Aditya Narayan

उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी के साथ कुछ तस्वीरें साझा करते हुए खुद के और अपनी पत्नी के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने का खुलासा किया। कोरोना के कारण आदित्य को हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा था। स्पॉटबॉयई से बातचीत करते हुए वह फिलहाल क्वारंटीन में हैं और कोरोना वायरस नेगेटिव की पुष्टि के लिए उन्हें अभी एक और टेस्ट कराना है। उन्होंने कहा कि उन्हें 18 दिन पहले खुद के कोरोना पॉजिटिव होने का पता चला था और शुरु के पांच-छ दिन बाद के दिनों की तुलना में कहीं ज्यादा कठिन थे।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की 'गुड्डी' हुईं 73 की, बेटे अभिषेक ने पुरानी तस्वीर शेयर करके कहा-'Love You Maa'

फैंस से की घरों में रहने की अपील

आदित्य ने अपने फैंस से ज्यादा से ज्यादा घर के अंदर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह कोरोना वायरस को लेकर सभी तरह की सावधानी जैसे मास्क पहना नियमित तौर पर हाथों को सैनेटाइज करना जैसी सावधानियां बरत रहे हैं, लेकिन फिर भी उन्हें कोरोना हो गया।

उन्होंने बताया कि वायरस को लेकर आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकते इसलिए इसे रोकने का सबसे अच्छा तरीका घर पर रहना है। आदित्य ने आगे कहा कि वह केवल जिम जाने, काम पर जाने और अपने माता पिता से मिलने के लिए घर से बाहर निकलते थे। कोरोना के डर के कारण उन्होंने अपना जिम का समय भी बदल दिया था।

कल आदित्य ने श्वेता के साथ अपनी एक फोटो साझा की थी। इस फोटो में श्वेता को आदित की जांघ पर बैठे और आदित्य के गले में बाहें डालते हुए देखा जा सकता है। फोटो देखकर ऐसा लग रहा है कि इसे किसी कैफे में सर्दियों के दौरान खींचा गया है। एक दूसरे के प्यार में डूबे इस जोड़े को बेहद की साधारण कपड़ों में देखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+