बॉलीवुड की 'गुड्डी' हुईं 73 की, बेटे अभिषेक ने पुरानी तस्वीर शेयर करके कहा-'Love You Maa'

मुंबई। आज बॉलीवुड की गुड्डी के नाम से मशहूर जया भादुड़ी बच्चन 73 वर्ष की हो गई हैं। अभिनेत्री-सांसद जया को लोगों ने अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं लेकिन सबसे खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन विश किया है उनके जान से प्यारे बेटे अभिषेक बच्चन ने, जिन्होंने उनकी पुरानी तस्वीर शेयर करके उन्हें बर्थडे की बधाई दी है। अभिषेक ने अपनी पोस्ट में लिखा है 'जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं मां, लव यू।'

Recommended Video

    Jaya Bachchan Birthday: चुलबुली 'गुड्डी' से कैसे संजीदा राजनेत्री बन गईं जया बच्चन | वनइंडिया हिंदी
    बेटे अभिषेक ने कहा-'Love You मां'

    बेटे अभिषेक ने कहा-'Love You मां'

    अभिषेक की शेयर की गई तस्वीर में जया हमेशा की तरह बहुत सुंदर दिख रही हैं, ब्लैक एंड व्हाईट तस्वीर के नीचे जया का ऑटोग्राफ भी है। अभिषेक बच्चन की ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। लोग उनकी पोस्ट के जरिए भी जया बच्चन को बर्थडे विश कर रहे हैं।

    यहां देखें: अभिषेक बच्चन की पोस्ट

    बाल हुए सफेद लेकिन नहीं बदली जया की मुस्कान

    बाल हुए सफेद लेकिन नहीं बदली जया की मुस्कान

    मालूम हो कि एक परफेक्ट कलाकार के रूप में तो जया ने लोगों के दिल में जगह बनायी ही है लेकिन एक परिपक्क वाइफ,समर्पित मां और प्केयारी सास के रूप में भी लोग जया को देखते हैं। बाल भले ही उनके आज सफेद हो गए हैं लेकिन उनकी मुस्कान आज भी उतनी ही मोहक है, जितनी की उनकी हिट फिल्म 'गुड्डी' में हुआ करती थी।

    मंच फिल्मी हो या राजनीति का..जया हर जगह रहीं हिट

    मंच फिल्मी हो या राजनीति का..जया हर जगह रहीं हिट

    जया बच्चन साल 2004 में समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद चुनी गईं थीं, इसके बाद से वो लगातार साल 2006, साल 2012 और 2018 में राज्यसभा में सांसद की कुर्सी पर विराजमान है। जिस राजनीति से उनके पति अमिताभ बच्चन का मोह भंग हो चुका है, उसी राजनीति में जया बच्चन पूरी तरह से रम गई हैं। संसद में बहस करनी हो या फिर चुनावी रैली में प्रचार करना हो, जया बच्चन हर जगह हिट रही हैं। फिल्मों में जया बच्चन के चरित्र आज भी चुनौतीपूर्ण और यादगार हैं।

    पत्नी-मां और सास की भूमिका में भी रहीं अव्वल

    पत्नी-मां और सास की भूमिका में भी रहीं अव्वल

    उन्होंने अभिनय सीखने के लिए फिल्म और टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया (एफटीआईआई), पुणे ज््वाइन किया था, जहां उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। अपने करियर के दौरान, उन्होंने नौ फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं। जिसमें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए तीन और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए तीन पुरस्कार शामिल हैं और यही नहीं अपने करियर के शिखर पर उन्होंने शादी करके घर बसाकर फैसला किया था। एक मां-पत्नी और सास की भूमिका में भी वो अव्वल रही हैं।

    जया बच्चने जीते हैं 9 फिल्मफेयर पुरस्कार

    जया बच्चने जीते हैं 9 फिल्मफेयर पुरस्कार

    बता दें कि जया बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत सत्यजीत रे की महानगर (1963) से की थी लेकिन उन्हें पहचान मिली ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म गुड्डी (1971) से, जिसने सफलता का नया इतिहास लिखा था। इसके बाद उन्होंने उपहार (1971), कोशिश (1972) और कोरा कागज़ (1974) ,जंजीर (1973), अभिमान (1973), चुपके चुपके (1975), मिली (1975) और शोले (1975) , सिलसिला जैसी यादगार फिल्मों मे काम किया। शादी के बाद वो फिल्मों से दूर हो गई थीं और साल 1998 में गोविंद निहलानी की हजार चौरासी की मां के साथ अभिनय में वापसी की। तब से, उन्होंने फिजा (2000), कभी खुशी कभी ग़म... (2001) और कल हो ना हो (2003) जैसी हिट फिल्मों में काम किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+