सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ने क्या सच में कर ली शादी, रिपोर्ट में किया जा रहा है दावा

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ने क्या सच में कर ली शादी, रिपोर्ट में किया जा रहा है दावा

मुंबई: सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल बिग बॉस-13 के बाद दोनों अपनी दोस्ती को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। हाल ही शहनाज और सिद्धार्थ गोवा एक साथ घूमने भी गए थे। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल एक बार फिर से अपने रिश्तों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 'फिल्मीबीट डॉट कॉम' ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ने दिसंबर 2020 में एक-दूसरे से शादी कर ली है। रिपोर्ट में लिखा गया है कि सूत्रों के मुताबिक बिग बॉस-13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला और बिग बॉस-13 की एक्स कंटेस्टेंट शहनाज गिल ने चोरी चुपके दिसंबर 2020 में कोर्ट मैरिज कर ली है।

Sidharth Shukla AND Shehnaaz Gill

एंटरटेनमेंट पोर्टल फिल्मीबीट ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ने मुंबई से बागक जाकर दिसंबर 2020 में कोर्ट मैरिज कर ली थी और इस बात को अबतक छिपाकर रखा है। रिपोर्ट में लिखा गया है कि शहनाज और सिद्धार्थ दोनों फिलहाल अपने करियर पर फोकस करना चाहते हैं इसलिए ये बात मीडिया से छिपा कर रखी गई है। खैर इस बात में कितनी सच्चाई है, ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा। फिलहाल सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल में से किसी ने भी इस रिपोर्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। नाही दोनों सेलेब्रिटी में से किसी के पीआर ने रिएक्ट किया है।

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की मुलाकात बिग बॉस 13 में हुई थी। बिग बॉस हाउस में ही पहली बार शहनाज और सिद्धार्थ मिले थे। दोनों की दोस्ती शो के अंदर काफी हिट रही है। शहनाज गिल बिग बॉस 13 की टॉप-4 कंटेस्टेंट भी रहीं। बिग बॉस-13 में कई बार शहनाज गिल ने सिद्धार्थ के लिए अपने प्यार का इजहार किया था। हालांकि सिद्धार्थ शुक्ला ने हमेशा शहनाज गिल को अपना दोस्त बताया था। दोनों की दोस्ती इतनी फेमस हुई थी कि सोशल मीडिया पर अभी भी हैशटैग ''सिडनाज'' ट्रेंड करता है।

बिग बॉस 13 से बाहर आने के बाद शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का दो गाना भी आया है। दोनों गाने हिट हुए हैं। हाल ही में शहनाज के बर्थडे पर सिद्धार्थ ने उनके लिए एक स्पेशल बर्थडे पार्टी भी रखी थी। पार्टी में सिद्धार्थ शुक्ला की मां भी शामिल हुई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+