नितिन गडकरी और राज ठाकरे की दोस्ती ने उद्धव को लगी मिर्ची

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे की बढ़ रही मुलाकातों ने महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने दोनों की दोस्ती पर विरोध जाहिर किया है। उद्धव का कहना है कि बीजेपी में कम्यूनिकेशन की कमी है। शिवसेना के अखबार सामना में छपे बयान में उद्धव ठाकरे ने ये विरोध जाहिर किया है।
Did You Know: राज ठाकरे फिल्मों का निर्देशन करना चाहते थे।
नाराज उद्धव ठाकरे ने कहा है कि वो इस बारे में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह से बात करेंगे। दरअसल हाल ही नितिन गडकरी ने राज ठाकरे से मुलाकात की। भाजपा भले ही इस बात को नकारती रही, लेकिन खुद गडकरी ने राज से मुलाकात की पुष्टि करते हुए कहा कि मैंने राज ठाकरे को लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार खड़ा नहीं करने का निवेदन किया है।
नितिन गडकरी और राज ठाकरे की मुलाकात से अंदेशा लगाया जा रहा है कि दोनों दलों के बीच समझौता हो गया है और मनसे महाराष्ट्र की 4-5 सीट से ही चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारेगी। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई हैं। वहीं भाजपा की दलील है कि अगर मनसे लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ती है, तो शिवसेना सहित पूरे एनडीए को ही लाभ होने वाला है। इसलिए, राज ठाकरे से मेरी मुलाकात पर किसी को नाराज होने की कोई जरूरत नहीं है।
Did You Know: राज ठाके अपने पिता की तरह एक अच्छे चित्रकार और काटूनिस्ट हैं। वो वॉल्ट डिज्नी स्टूडियो के साथ काम करना चाहते थे। उन्हें फिल्म बनाने का जुनून रहा है।












Click it and Unblock the Notifications