चुनाव में कांग्रेस करेगी करारी हार का सामना
मुंबई। शिवसेना ने कांग्रेस एनसीपी गठबंधन पर निशाना साधते हुए आज कहा है कि कांग्रेस आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में करारी हार का सामना करेगी। यह बात शिवसेना ने अपने मुख पत्र में छपे संपादकीय में कही है। शिवसेना ने कहा है कि दोनो पार्टियां आगामी चुनाव में सीटों की साझेदारी के लिए लड़ रही हैं। यह गठबंधन करारी हार झेलेगा।

मनोरंजन कर रहीं पार्टियां
सामना के संपादकीय में कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा है कि कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन आपस में सीटों के लिए झगड़ रही हैं। जिससे मनोरंजन हो रहा है। संपादकीय में कहा गया है कि हास्यास्पद है कि दोनों पार्टियां हर मौके पर एक दूसरे को पीछे छोड़ने का हर संभव प्रयास कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications