शिवसेना के विधायक बेटा जबरन वसूली से परेशान, दंपति पर मामला दर्ज

shivsena
मुंबई। शिवसेना के सारनायक के बेटे पूर्वेश इन दिनों एक दंपति द्वारा जबरन रंगदारी वसूल करने से परेशान हैं। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की है। जिसके बाद पुलिस ने उनसे जबरन वसूली करने पर दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि पूर्वेश शिवसेना की युवा शाखा के सचिव भी हैं।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एनएस बांगले ने बताया कि शिवसेना के युवा शाखा के सचिव पूर्वेश ने शिकायत दर्ज कराई है। पूर्वेश के अनुसार अॉस्ट्रेलिया की रहने वाली मैरी लुइस ने फेसबुक पर उनसे दोस्ती की और युवा सेना में काम करने की इच्छा जताई। जब उन्होंने मुंबई के एक होटल में उनसे मुलाकात की।

बदनाम करने की धमकी

मैरी लुइस ने होटल में मुलाकात के दौरान बातचीत में पूर्वेश से कहा कि उन्हें दो करोड़ रुपए दो नहीं तो विधानसभा चुनाव से पहले वे उन्हें बदनाम कर देगी। पूर्वेश इसके बाद पशोपेश में थे कि क्या किया जाए। लेकिन काफी परेशान होने के बाद पूर्वेश ने यह मामला दर्ज कराया तो यह पूरा प्रकरण प्रकाश में आ गया है।

यह सवाल भी उठ रहा है

वैसे इस प्रकरण पर तमाम बुद्धिजीवी अलग एंगल से भी देख रहे हैं। सवाल भी उठने लगे हैं कि कहीं यह चुनाव से पहले लोकप्रियता पाने का हतकंडा भी हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+