मुस्लिम कार्डः मराठा राग अलापने वाली सेना ने चला मुस्लिम कार्ड!
मुंबई। कभी मराठा राग अलापने वाली शिवसेना ने महाराष्ट्र चुनाव से पहले मुस्लिम कार्ड खेलना चाहा है। उद्धव ठाकरे ने मुखपत्र सामना में छपे एक लेख में नरेंद्र मोदी के उस बयान का समर्थन किया है जिसमें मोदी ने कहा था कि मुस्लिम देश के लिए मर पिटेगा लेकिन खिलाफ नहीं जाएगा। उद्धव ठाकरे ने कहा है कि सभी मुसलमान आतंकी नहीं होता।

लेख में कहा गया है कि मुस्लिमों को देशभक्त कह देने से मोदी का हिंदुत्व कम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री होने के नाते नरेंद्र मोदी सभी समुदाय के प्रतिनिधि हैं। गौरतलब है कि एक टीवी चैनल के साक्षात्कार में मोदी ने मुसलमानों को देशभक्त की संज्ञा दी थी। जिसके बाद से उनकी डिक्शनरी में अचानक से आए इन नए शब्दों को लेकर सोशल मीडिया से लेकर व्यवहारिक दुनियां में बहस शुरू हो गई।












Click it and Unblock the Notifications