कल का भूला आज घर लौट आए, भाजपा को शिवसेना का समर्थन
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना पार्टी दूसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं भाजपा को सबसे ज्यादा ऐतिहासिक जीत के साथ सीट मिली हैं। लेकिन किसी भी पार्टी को सरकार बनाने लायक सीटें नहीं मिलने के कारण स्थिति अधर में अटकी है। ऐसें में भाजपा और शिवसेना के साथ गठबंधन फिर से होने की संभावनाएं बन थीं। अब वो सच हो रही हैं। भाजपा को शिवसेना ने सशर्त समर्थन देने के लिए कह दिया है।

अभी हाल ही में उद्धव ठाकरे ने भाजपा को सामना में छपे लेख में लताड़ लगाई है। लेकिन भाजपा के पास शिवसेना को छोड़कर कोई चारा भी नहीं है। या तो उसे शिवसेना से वापस गठबंधन करना पड़े या फिर कांग्रेस के साथ उसे जाना ही था।
बैठक बुलाई, लम्बी चली बैठक
मुंबई में आज शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बैठक बुलाई। इस बैठक में वरिष्ठ नेताओं के आपस मेें विचार विमर्श किया। बैठक में भाजपा के नेता भी शामिल हुए। जिन्होंने शिवसेना वरिष्ठ नेताओं से काफी देर तक चर्चा की। आखिर अब इस बात पर फैसला हुआ है कि शिवसेना भाजपा को समर्थन करेगी। भाजपा को 122 तो शिवसेना को 63 सीटें मिली हैं।












Click it and Unblock the Notifications