उद्धव ठाकरे ने वीर सावरकर के लिए की भारत रत्न की मांग
सावरकर को लेकर देश में कई मत हैं। एक ओर जहां दक्षिणपंथी विचारधारा के लोग उन्हें क्रांति का महानायक बताते हैं तो दूसरी ओर वामपंथी और सेंट्रिस्ट लोग इनसे इत्तफाक नहीं रखते।
मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मांग की है कि वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाए। एक कार्यक्रम के दौरान उद्धव ने कहा कि 'सावरकर जी को भारत रत्न मिले, इसके लिए पूरी शिवसेना उनके साथ है।' उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोगों को भी साथ लेंगे।
उन्होंने कहा कि सावरकर के लिए भारत रत्न में हम सब साथ हैं और महाराष्ट्र में विपक्ष के कुछ नेता भी सावरकर के लिए सर्वोच्च सम्मान चाहते हैं। अब हमें इसे सच बनाने के लिए काम करना है।

इतना ही नहीं उद्धव ने मांग की है कि कालापानी की सजा के दौरान सावरकर को अंडमान निकोबार स्थित सेलुलर जेल की जिस कोठरी में रखा गया था, उसकी एक प्रतिकृति मुंबई में बनाई जाए।
उद्धव ने कहा कि युवाओं और नागरिकों को स्वतंत्रता संग्राम में सावरकर के योगदान की जानकारी दी जानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications