'ठंडा करके खाओ गर्मागरम से मुह जल जाएगा'
मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकर ने कांग्रेस पर फिर वार किया है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए ठाकरे ने कहा है कि वह ठंडा करके खाएं गर्मागरम से मुह जल जाएगा। उन्होंने कहा है कि कांग्रेसी ठंडा करके खाएं गरम खाओगे तो मुह जल जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की जनता गुस्से मे थी। जिसका नतीजा लोकसभा मं इतनी बड़ी हार के रूप में आया। इसलिए कांग्रेस ठंडा करके खाने की नीति अपनाए।

आपको बता दें कि कल ही लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सोनिया गांधी को पत्र भेजा है। जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस के पास क्षमता अनुसार दस फीसदी सीट नहीं है जिसके काऱण नियमों के विपरीत जाकर कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष का पद नहीं दिया जा सकता है। गौरतलब है कि कांग्रेस पिछले कई दिनों से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद की मांग कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications