पाकिस्तानी कलाकारों को हमें आमंत्रित करना चाहिए: शशि थरूर

क्रांगेस सासंद ने की पाकिस्तान के साथ बेहतर रिश्तों की वकालत।

मुंबई। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पाकिस्तान के कलाकारों को देश छोड़ने के लिए मजबूर करने पर मनसे की आलोचना करते हुए पाक कलाकारों को आमंत्रित किए जाने की वकालत की है।

sashi

थरूर ने मुंबई में टाटा लिटरेचर लाइव फेस्टिवल में कहा कि हमें पाकिस्तान के रचनात्मक लोगों, कलाकारों और व्यवसायियों का भारत में स्वागत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों को सुधारने के लिए ये जरूरी है।

शशि थरूर ने कहा कि पाकिस्तान के साथ अच्छे रिश्ते ही भारत की बेहतरी में है। उन्होंने कहा कि राजनीति से अलगदोनों देशों की जनता और कलाकरों के बीच सहज रिश्ते बहुत जरूरी हैं। 'भारत और पाकिस्तान कभी दोस्त नहीं हो सकते' शीर्षक पर बात करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं।

थरूर ने करन जौहर की फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' का मनसे के विरोध के बाद मुख्यमंत्री द्वारा करन और मनसे नेताओं में मध्यस्थता कराए जाने की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मुख्यमंत्री अगर राज्य में होता को मनसे जैसे संगठनके सामने इस तरह से ना झुकता।

उरी हमले के बाद हुआ था पाक कलाकारों का विरोध

आपको बता दें कि उरी में 18 सितंबर को कश्मीर के उरी सेक्टर में हुए आतंकी हमले में 20 भारतीय सौनिक शहीद हो गए थे। इस हमले के बाद देश में पाकिस्तान को लेकर एक गुस्से का माहौल बन गया।

इस हमले के बाद मुंबई में मनसे ने पाकिस्तानी कलाकरों को देश छोड़ देने की धमकी दी थी। जिसके बाद पाकिस्तानी कलाकार भारत से चले गए थे।

करन जौहर की फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' में पाक अभिनेता फवाद खान के होने की वजह से मनसे ने फिल्म को रिलीज ना होने देने की धमकी दी थी।

इस धमकी के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने प्रोड्यूसर करन जौहर और मनसे के बीच मध्यस्थता की थी। जिसमें पाक कलाकार फवाद के होने की वजह से फिल्म प्रोड्यूसर को 5 करोड़ रुपये सेना के लिए दान करने की बात कही गई थी। इसकी काफी आलोचना भी हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+