शरद पवार ने कहा पृथ्वीराज चव्हाण में गठबंधन वाली मानसिकता नहीं

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव होने से पहले ही सत्ताधारी एनसीपी-गठबंधन टूटने का पूरा आरोप एनसीपी के वरिष्ठ नेता शरद पवार ने कांग्रेस पर लगा दिया है। शरद पवार ने कहा है कि एनसपी ने गठबंधन नहीं तोड़ा था। बल्कि कांग्रेस ने गठबंधन को तोड़ दिया। इससे पहले एनसीपी के ही नेता अजित पवार ने कांग्रेस पर गठबंधन तोड़ने के आरोप लगाए थे।

sharad-pawar

शरद पवार ने आजतक टीवी को दिए एक साक्षात्कार के दौरान कांग्रेस को खरी-खरी सुनाई। पवार ने कहा कि पृथ्वीराज ने वर्ष 2009 में हुए चुनाव का बदला लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गठबंधन तोड़ा है तो अब आने वाले चुनावों में कांग्रेस अपनी इस गलती को भुगतेगी।

गत विधानसभा चुनावोंम में एनसीपी ने 62 सीटों पर विजय प्राप्त की थी। वहीं कांग्रेस को 82 सीट पर जीत मीली थी। महाराष्ट्र में कुल 288 सीटें हैं।

लेकिन पिछले पंद्रह सालों से एनसीपी-कांग्रेस का गठबंधन बना हुआ था। पंद्रह सालों से कांग्रेस-एनसीपी सरकार महाराष्ट्र में थी। भाजपा और शिवसेना कांग्रेस को हरा पाने में लगातार असफल रही है। यह गठबंधन तब टूटा जब कांग्रेस एनसीपी के खिलाफ माहौल पहले से ही नकारात्मक बन रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+