'स्‍याही मिटाकर दो बार वोट ' पर हाई कोर्ट का फैसला कल

sharad pawar
मुंबई। लोकसभा चुनाव में जीत होनी चाहिए भले ही वोटर को स्‍याही मिटाकर दो बार वोट देना पड़े। कुछ ऐसा ही विवादित बयान एनसीपी के नेता शरद पवार ने गत रविवार को एक आम जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था।

एनसीपी पार्टी के नेता शरद पवार के इस विवादित बयान पर चुनाव आयोग की भी नजर पड़ गई थी जिसके बाद यह मामला मुंबई हाई कोर्ट को सौंप दिया गया था। इस मामले पर हाई कोर्ट कल अपना फैसला सुनाएगी। जनसभा में लोगों को संबोधित किए जाने के दौरान शरद ने कहा था कि चुनाव के दौरान दो बार वोट डालो। उन्‍होंने कहा कि एक बार वोट डालने के बाद स्‍याही मिटा दो और फिर दूसरे क्षेत्र से वोट डालो। शरद ने महाराष्‍ट्र के सतारा और न्‍यू मुंबई क्षेत्र से अपने समर्थकों को दो बार वोट डालने का आग्रह किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+