जब खुली छत की गाड़ी में खड़े हो गए शाहरुख के बेटे अबराम, काफी तेज थी स्पीड

शाहरुख खान और अबराम की इस कार राइड की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं जिनमें अबराम ही चर्चा का विषय बने हुए हैं।

मुंबई। शाहरुख खान और उनके छोटे बेटे अबराम अक्सर साथ में देखे जाते हैं। जब दोनों साथ होते हैं, तो उनकी हरकतें भी हर किसी के लिए दिलचस्पी का सबब बन जाती हैं, चाहें फिर वो घर में हो या बाहर। ऐसा ही कुछ हुआ जब शाहरुख के साथ अबराम कार में घूमने निकले।

जब खुली छत की गाड़ी में खड़े हो गए शाहरुख के बेटे अबराम, काफी तेज चल रही थी कार

आधी रात को निकले शाहरुख-अबराम

आधी रात को निकले शाहरुख-अबराम

शाहरुख खान आधी रात को अबराम के साथ कनवर्टिबल कार में मुंबई की सैर पर निकले। पिता और बेटे की इस कार राइड की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं जिनमें अबराम ही चर्चा का विषय बने हुए हैं। खुली छत की कार को शाहरुख ड्राइव कर रहे हैं और बराबर वाली सीट पर शाहरुख के दोस्त की गोद में खड़े होकर अबराम हवा खा रहे हैं।

फैंस की तरफ हिलाया अबराम ने हाथ

फैंस की तरफ हिलाया अबराम ने हाथ

जब शाहरुख और अबराम मुंबई में घूम रहे थे तो कुछ फैंस उन्हें देखकर चिल्लाए और उनकी तस्वीर लेने की कोशिश करने लगे। इस दौरान शाहरुख तो कार चलाते रहे लेकिन अबराम ने हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन किया। इस दौरान तीन साल के अबराम काफी सहज नजर आए। जब फैंस उनकी तरफ दौड़े तो अबराम उनको फ्लाइंग किस देते रहे।

अबराम से कई बार जाहिर कर चुके हैं शाहरुख अपना लगाव

अबराम से कई बार जाहिर कर चुके हैं शाहरुख अपना लगाव

शाहरुख खान कई बार अबराम से अपने बहुत ज्यादा लगाव की बात कह चुके हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में शाहरुख ने कहा था कि अबराम से इतने लगाव की एक वजह शायद यह हो सकती है कि वह हमारी जिंदगी में देर से आया है। इसलिए हम उसे इतना प्यार देते हैं। उन्होंने बताया, जब भी मैं घर से कहीं जा रहा होता हूं तो कोशिश करता हूं कि अबराम मेरे साथ ही चले।

एक महीने में तीसरी बार साथ दिखे हैं शाहरुख और अबराम

एक महीने में तीसरी बार साथ दिखे हैं शाहरुख और अबराम

पिछले एक महीने के भीतर शाहरुख खान और अबराम की यह तीसरी आउटिंग है। कुछ दिन पहले ही शाहरुख खान अबराम को लेकर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर गए थे। यहां पर भी अबराम ने सभी का दिल जीत लिया था और वो शाहरुख से ज्यादा लोगों के बीच स्टार बने हुए थे। शाहरुख खान के साथ अबरान आईपीएल के मैचों में भी स्टेडियम में साथ देखे जाते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+