महाराष्ट्र में इस तारीख से दोबारा खुलेंगे स्कूल, एसओपी जारी

महाराष्ट्र सरकार ने 17 अगस्त, 2021 से राज्य के स्कूलों को दोबारा खोलने का निर्णय लिया है। हालांकि सरकार उन्हीं क्षेत्रों में स्कूलों को खोलेगी जहां कोरोना के मामले काबू में हैं।

मुंबई, 11 अगस्त। महाराष्ट्र सरकार ने 17 अगस्त, 2021 से राज्य के स्कूलों को दोबारा खोलने का निर्णय लिया है। हालांकि सरकार उन्हीं क्षेत्रों में स्कूलों को खोलेगी जहां कोरोना के मामले काबू में हैं। सरकार की ओर से फिजिकल क्लासेस के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर जारी किया गया है। अगले सप्ताह से ग्रामीण क्षेत्रों में 5वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए कक्षाएं चलाई जा सकेंगीं, जबकि शहरी इलाकों में स्थिति स्कूलों में 8वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए कक्षाएं चलाई जा सकेंगीं। इस दौरान सभी स्कूलों, अध्यापकों और सभी कर्मचारियों को सरकार द्वारा जारी की गई एसओपी का पालन करना होगा।

Schools

राज्य की स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि एसओपी के तहत सभी बच्चों, स्टाफ व अध्यापकों के लिए वैक्सीनेशन अनिवार्य होगा। हमने स्कूल की बहाली और सुरक्षित संचालन की निगरानी के लिए कलेक्टर/आयुक्त की अध्यक्षता में एक टास्क फोर्स का भी गठन किया है। स्कूलों में उपस्थिति के मानदंडों में ढील दी गई है और छात्रों दोबारा स्कूल अटैंड करने के लिए अपने माता-पिता की अनुमति लेगी होगी। एससीईआरटी महाराष्ट्र द्वारा किए गए सर्वेक्षण में 81 प्रतिशत अभिभावकों ने कहा कि वे चाहते हैं कि स्कूल फिर से खुल जाएं। इसके बाद ही स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार ने पहली बार स्‍वीकारा, कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी के कारण हुईं मौतें

इसी बीच मुंबई, ठाणे में नगरपालिका आयुक्तों और 11 जिलों के कलेक्टरों को जहां कोरोना के प्रतिबंध अभी भी जारी हैं, स्थानीय स्तर पर कोरोना की स्थिति को देखते हुए स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय लेने का अधिकार दिया गया है।

गौरतलब हैं कि कुछ राज्यों को छोड़ दें तो देश में कोरोना की स्थिति फिलहाल संतोषजनक है, लेकिन पिछले 4-5 दिनों से कोरोना के मामलों में फिर से उछाल देखने को मिला है, जिसे कुछ विशेषज्ञ कोरोना की तीसरी लहर भी बता रहे हैं। जहां तक अन्य राज्यों में स्कूल खोले जाने की बात है तो उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में स्कूल खोले जा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+