केंद्र सरकार ने पहली बार स्‍वीकारा, कोरोना की दूसरी लहर में आंध्र प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी से हुईं मौतें

नई दिल्‍ली, 11 अगस्‍त। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में समय पर ऑक्‍सीजन न मिल पाने के कारण कई मरीजों की जान चली गई लेकिन केंद्र सरकार ने ये मानने से इंकार कर दिया था। वहीं अब पहली बार केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने ये सच्‍चाई स्‍वीकार की है। पहली बार मंत्रालय ने पुष्टि की है कि कोविड -19 की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी के कारण मौतें हुई थीं। केंद्र ने मंगलवार को संसद को सूचित किया कि आंध्र प्रदेश में ऑक्सीजन संकट में कुछ मरीजों की मौत हुई है।

Recommended Video

    Coronavirus Second Web: Andhra Pradesh ने माना Oxygen की कमी से हुई मरीजों की मौत | वनइंडिया हिंदी
    pic

    मंत्रालय ने संसद में कहा, "कुछ मरीज जो वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे, उनकी कोविड -19 के इलाज के दौरान मौत हो गई।"स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने एक प्रश्‍न के जवाब में कहा कि 9 अगस्त को, आंध्र प्रदेश सरकार ने एसवीआरआर अस्पताल में 10 मई को कुछ मौतों के बारे में जवाब भेजा था, जहां कुछ मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।

    केंद्र ने अपने लिखित जवाब में कहा है कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के अनुसार, "ऐसा प्रतीत होता है कि 10KL ऑक्सीजन टैंक के लेवलिंग और ऑक्सीजन लाइनों में इस अस्पताल के बैकअप मैनिफोल्ड सिस्टम को चालू करने के बीच के अंतराल के परिणामस्वरूप दबाव में गिरावट आई है।

    गौरतलब है कि केंद्र ने हाल ही में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी के संबंध में हुई मौतों के आंकड़े मांगे थे। 13 अगस्त को मॉनसून सत्र समाप्त होने से पहले सूचनाओं को एकत्र कर संसद में पेश किया जाना था।

    हालांकि, रिपोर्टों में कहा गया है कि केवल 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों - अरुणाचल प्रदेश, असम, ओडिशा, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब ने अब तक प्रतिक्रिया दी है। दूसरी ओर, अप्रैल-मई में दूसरी लहर के दौरान सबसे खराब ऑक्सीजन संकट का सामना करने वाली दिल्ली ने कहा है कि उन्हें केंद्र से ऑक्सीजन से संबंधित मौतों पर विवरण मांगने के लिए कोई संचार नहीं मिला है।

    दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी केंद्र पर ऑक्सीजन संकट को लेकर गंभीरता नहीं दिखाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "कोविड की दूसरी लहर के दौरान देश ऑक्सीजन संकट से जूझ रहा था। अस्पतालों में लोग ऑक्सीजन की कमी के कारण मर रहे थे। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर केंद्र सरकार से गंभीरता से सवाल किया, लेकिन केंद्र सरकार असंवेदनशील बनी हुई है।"

    पिछले महीने, विपक्षी दलों ने संसद को सूचित करने के लिए सरकार पर निशाना साधा था कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा दूसरी कोविड -19 लहर के दौरान विशेष रूप से ऑक्सीजन की कमी के कारण कोई मौत नहीं हुई है।

    Rani Chatterjee ने बताया वो कहां रहती है सबसे ज्यादा खुशhttps://hindi.oneindia.com/photos/bhojpuri-actress-rani-chatterjee-shared-fitness-pics-oi65774.html
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+