ओमिक्रॉन के केसों में वृद्धि के चलते मुंबई में कक्षा 1-9 तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद

ओमिक्रॉन के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर बीएमसी ने मुंबई के कक्षा 1-9 तक के सभी स्कूलों को 31 जनवरी तक बंद रखने का फैसला किया है।

मुंबई, 3 जनवरी। ओमिक्रॉन के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर बीएमसी ने मुंबई के कक्षा 1-9 तक के सभी स्कूलों को 31 जनवरी तक बंद रखने का फैसला किया है। हालांकि कक्षा 10 और 12 की कक्षाएं नियमित तौर पर संचालित होंगी। बीएमसी के नगरआयुक्त इकबाल चहल ने कहा कि 3 जनवरी से जिन स्कूलों को फिजीकल कक्षाओं के लिए खोला गया था, वे स्कूल भी बंद किए जाएंगे और छात्रों की पढ़ाई ऑनलाइन होगी।

Recommended Video

    School College Closed: Corona का खौफ, इन राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद, गाइडलाइन जारी | वनइंडिया हिंदी
    Schools

    बता दें कि महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 11,877 नए मामले सामने आए, जो कि शनिवार को सामने आए मामलों से 2,707 ज्यादा थे। इसके अलावा राज्य में ओमिक्रॉन के 50 केस भी मिले। वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के कारण 9 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,41,542 हो गई है।

    यह भी पढ़ें: Video: सेट पर धड़ाम से गिरे कॉमेडियन कृष्णा, कपिल शर्मा से बोले- दोबारा साड़ी पहनने को मत कहना

    वहीं, महाराष्ट्र में वर्तमान में कोरोना के 42,024 एक्टिव केस हैं। राज्य में कोरोना के जो नए मामले सामने आए हैं, उनमें से 7,792 केस अकेले मुंबई से हैं। वहीं राज्य में मिले 50 ओमिक्रॉन के केसों में से 36 पुणे से, 8 केस पिंपरी चिंचवाड़ से और 2-2 केस पुणे ग्रामीण और सांगली से हैं, इसके अलावा 1-1 केस मुंबई और थाणे से है। महाराष्ट्र में अब तक ओमिक्रॉन के 510 केस सामने आए हैं जिनमें से 328 केस अकेले मुंबई से है। इनमें से 193 मरीज ठीक भी चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+