Video: सेट पर धड़ाम से गिरे कॉमेडियन कृष्णा, कपिल शर्मा से बोले- दोबारा साड़ी पहनने को मत कहना
द कपिल शर्मा शो पर एक किरदार निभाने के दौरान कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक धड़ाम से गिर गए, जिसे देखकर शो पर आए मेहमानों की हंसी छूट गई।
मुंबई, 3 जनवरी। पॉपुलैरिटी के मामले में द कपिल शर्मा शो भारत का नबंर 1 कॉमेडी शो बन चुका है। रविवार को प्रसारित हुए शो में एक ऐसा वाकया घटा, जिसे देखकर सबकी हंसी छूट गई। दरअसल रविवार को प्रसारित हुए शो में टॉलीवुड फिल्म RRR के डायरेक्टर एसएस राजामौली और फिल्म के स्टार जूनियर एनटीआर, राम चरण और आलिया भट्ट शामिल हुए। तभी अपना एक किरदार निभाने के दौरान साड़ी पहने कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक धड़ाम से गिर गए। उस दौरान वह शो में सपना नाम की लड़की का करेक्टर निभा रहे थे। कृष्णा को इस तरह गिरता देख शो पर आए मेहमानों और ऑडियंस की हंसी छूट गई। इस पर कृष्णा को गुस्सा आ गया और उन्होंने कपिल शर्मा से कहा- मुझे दोबारा साड़ी पहनने को मत कहना।

फिल्म RRR की टीम के सामने घटी ये घटना
दरअसल आरआरआर की टीम फिल्म के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो पर आई थी। कुछ ही देर बाद कृष्णा अभिषेक आरआरआर की टीम के सामने साड़ी पहने अपना एक एक्ट प्रस्तुत करने आए और धड़ाम से स्टेज पर ही गिर गए। आम तौर पर कृष्णा शो पर स्कर्ट पहने हुए दिखाई देते हैं, लेकिन उस दौरान उन्होंने साड़ी पहन रखी थी। स्टेज पर दर्शकों के सामने कृष्णा ने कहा पता नहीं उन्होंने मुझे ये क्या पहनने को दिया है। मैं इसमें असहज महसूस कर रहा हूं। इसके बाद उन्होंने शो पर आए मेहमानों से कहा- तुम्हें पता है कि मेरे पास एक बड़ी सी फ्रॉक है, लेकिन तुम्हारे लिए उन्होंने (निर्माताओं) ने आज मुझे ये पहनने को दिया है।

कपिल से बोले- मुझे दोबारा साड़ी पहनने को मत कहना
अपना एक्ट खत्म करने के बाद कृष्णा जैसे ही विंग्स की ओर बढ़े, उनका पैर साड़ी में फंस गया और वह बुरी तरह से गिर गए। कृष्णा को गिरता देख आरआरआर की पूरी टीम जोर-2 से हंसने लगी। सब को हंसता देख कृष्णा ने कपिल शर्मा की ओर उंगली से इशारा करते हुए कहा कि अगली बार साड़ी मत पहनाना मेरे को। इसके बाद उन्होंने अपनी साड़ी लपेटी और वहां से चले गए।

मामा गोविंदा पर कसा करारा तंज
शो के दौरान कृष्णा सपना की भूमिका में थे। इसी दौरान उन्होंने अपने मामा गोविंदा के लिए एक तंज कसा। इस पर कपिल शर्मा ने कृष्णा से कहा कि यह तुम क्या कह रहे हो? लोग तुम्हारे बारे में क्या सोचेंगे। इस पर कृष्णा ने जिसका मामा उसके बारे में नहीं सोचता तो ये क्या सोचेंगे। बता दें कि कृष्णा कपिल शर्मा शो के मुख्य पात्र हैं। उनका करेक्टर सपना ऑडियंस और शो पर आए मेहमानों के बीच खासा प्रसिद्ध हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications