दृष्टि बाधित माता-पिता को बच्ची अपने हाथ से खिला रही खाना, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे देखा जा सकता है कि स्कूली छात्रा अपने अंधे माता-पिता को खाना खिला रही है।

Social Media: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे। दरअसल मुंबई की एक छोटी सी स्कूल की छात्रा दिव्यांग लोगों को खाना खिला रही है। वीडियो में बच्ची की मासूमियत की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीजिया पर एक यूजर ने शेयर किया है जिसे बड़ी संख्या में लोग पसंद कर रहे हैं और बच्ची की तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर मीत मुंबईकर नाम के यूजर ने वीडियो को शेयर किया है, जिसमे उन्होंने लिखा बेटी हो तो ऐसी।
सोशल मीडिया पर जो पोस्ट शेयर की गई है उसमे यूजर ने लिखा मैं काफी भावुक हो गया, जब मैंने पहली बार उन्हें देखा। मैं हर रोज उन्हें यहां दुकान पर आते देखता था। बच्ची के माता-पिता दृष्टिबाधित हैं, लेकिन वह अपनी बेटी की नजरों से दुनिया को देख रहे हैं। इस छोटी सी बच्ची ने हमे काफी चीजें सिखा दी हैं। आपके माता-पिता से ज्यादा आपकी कोई देखभाल नहीं करता है, लिहाजा वो आपको छोड़कर जाएं उससे पहले आप भी उनकी देखभाल करिए। इसे अपने दोस्तों, परिवार के बीच साझा कीजिए, इस लड़की को वायरल कर दीजिए। बता दें कि यह वीडियो मीरा रोड पर स्थित एक स्टॉल का है।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अभी तक 70 लाख से अधिक लोगों ने देखा है, लोग इस वीडियो पर अपनी अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, यह मेरे स्कूल की है, इसपर मुझे गर्व है। दूसरे यूजर ने इसपर वीडियो पर कमेंट करते हुए दावा किया कि वह इसी परिवार का सदस्य है। इस यूजर ने लिखा कि मैं इस वीडियो को परिवार के साथ शेयर करूंगा। साथ ही उसने इस वीडियो को शेयर करने के लिए यूजर का शुक्रिया अदा किया।












Click it and Unblock the Notifications