महाराष्ट्र सरकार की बढ़ती मुश्किलों के बीच संजय राउत को याद आई जावेद अख्तर की शायरी...हमको तो बस तलाश...
उद्दोगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटक लदी स्कॉर्पियो मामले की जांच के घेरे में अब महाराष्ट्र सरकार भी आ गई है।
मुंबई। उद्दोगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटक लदी स्कॉर्पियो मामले की जांच के घेरे में अब महाराष्ट्र सरकार भी आ गई है। राज्य के गृह मंत्री पर लगे आरोपों की वजह से सरकार की काफी छीछा-लेदर हो रही है। दरअसल इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से ट्रांसफर किए गए परमवीर सिंह ने सीएम उद्धव ठाकरे को एक चिट्ठी लिखी थी जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने मामले में आरोपी बनाए गए सचिन वाजे से हर महीने 100 करोड़ रुपए वसूलने के लिए कहा था।
Recommended Video

उनकी इस चिट्ठी ने महाराष्ट्र में राजनीतिक हलकों में भूचाल ला दिया है। तमाम विपक्षी दल अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इसी बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को गीतकार जावेद अख्तर की एक शायरी ट्विटर पर शेयर की। उन्होंने लिखा, 'शुभ प्रभात...हमको तो बस तलाश नए रास्तों की है हम हैं मुसाफिर ऐसे जो मंजिल से आए हैं।'
यह भी पढ़ें: परमबीर सिंह के खत पर आया महाराष्ट्र CMO का बयान, कहा-मिला बिना हस्ताक्षर का लेटर
वहीं, अनिल देशमुख ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि परमबीर सिंह ने खुद को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए ऐसे आरोप लगाए हैं।
अनिल देशमुख पर लगे आरोपों को लेकर महाराष्ट्र सरकार मुसीबत में आ गई है। मनसे पार्टी के प्रमुख राज ठाकरे ने इसको लेकर कहा है कि अनिल देशमुख की वजह से मुंबई की छवि धूमिल हुई है और उन्हें तत्काल अपना इस्तीफा सौंपना चाहिए और इस मामले की गहनता से जांच की जानी चाहिए।
मालूम हो कि अनिल देशमुख एनसीपी के नेता है और महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के गठबंधन से राज्य में सरकार चला रही है।












Click it and Unblock the Notifications