असम में क्यों हैं शिवसेना विधायक?, सवाल पर बोले राउत- काजीरंगा अच्छी जगह, बारिश खूब होती है, वही देखने गए हैं

मुंबई, 22 जून: महाराष्ट्र में मौजूदा राजनीतिक संकट और विधायकों के गुवाहाटी में कैंपिंग के सवाल पर शिवसेना नेता संजय राउत ने मीडिया से कहा कि जब इस प्रकार की स्थिति किसी राज्य में बनती है तो ये इतिहास है कि विधानसभा भंग की जाती है। महाराष्ट्र की स्थिति कुछ ऐसी ही बनी हुई है। मुझे विश्वास है कि शिवसेना के जो विधायक गुवाहाटी में बैठे हैं वो सोचेंगे और परिवार में वापस दाखिल होंगे।

Sanjay Raut reaction on a question Maharashtra MLAs camping in Guwahati

काजीरंगा घूमने के लिए अच्छी जगह : संजय राउत

संजय राउत ने कहा कि जो भी करना है उसका निर्णय महाविकास अघाड़ी एक साथ लेगी, लेकिन जब तक विधायक मुंबई में नहीं आते हैं तब तक कोई निर्णय नहीं होगा। महाराष्ट्र के विधायकों का गुवाहाटी में कैंपिंग के सवाल पर शिवसेना नेता ने कहा कि काजीरंगा घूमने के लिए एक अच्छी जगह है। क्षेत्र में अच्छी बारिश भी हो रही है। जो लोग प्रकृति को देखना चाहते हैं वे जा सकते हैं।

संजय राउत ने इससे पहले कहा था कि यह शिवसेना के लिए अग्निपरीक्षा है और पार्टी इसे पार करेगी। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे जी से बात हुई है और वो हमारे पुराने साथी हैं। हमारा उनके साथ अच्छा रिश्ता रहा है। हमने भाजपा का साथ क्यों छोड़ा वह सबको पता है, जिसमें एकनाथ शिंदे भी शामिल रहे हैं। राउत ने कहा कि बालासाहेब की समाधि पर जाकर एक साथ रहने का निर्णय लिया था। जो विधायक गुवाहाटी में बैठे है वह सभी विधायक और एकनाथ शिंदे साहब जरूर सोचेंगे और लौटेंगे।

कैबिनेट बैठक समाप्त, सभी विधायकों को व्हिप जारी

शिवसेना ने कैबिनेट की बैठक समाप्त होने के बाद अपने सभी विधायकों को व्हिप जारी किया है। शाम पांच बजे सभी को उद्धव ठाकरे के आधिकारिक आवास वर्षा पर पहुंचने के लिए कहा गया है। अगर कोई विधायक नहीं पहुंचता है तो उसपर कार्रवाई की जाएगी।

उद्धव ठाकरे ने कहा- हम देखेंगे आगे क्या होता है?

महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का भी बयान सामने आ चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम देखेंगे आगे क्या होता है? इससे पहले बागी एकनाथ शिंदे ने मीडिया के सामने दावा किया कि उनके साथ 46 विधायक हैं। वहीं, फडणवीस से संपर्क होने की बात पर एकनाथ शिंदे ने कहा कि वे किसी भी भाजपा नेता के संपर्क में नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+