'दाल मखनी की कीमत 190 रुपए...' समीर वानखेड़े की पत्नी ने नवाब मलिक पर किया कटाक्ष

मुंबई, 02 नवंबर: महाराष्ट्र में इन दिनों उद्धव सरकार के मंत्री नवाब मलिक और एनसीबी जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के बीच आर-पार की जंग चल रही है। 02 अक्टूबर की रात को मुंबई के तट से क्रूज में चल रही हाई प्रोफाइल ड्रग्स पार्टी से पकड़े गए बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 27 दिन बाद जमानत मिल गई है, लेकिन इस बीच समीर वानखेड़े की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नवाब मलिक एक के बाद एक बड़ा आरोप लगाते हुए हमला कर रहे हैं। अब कैबिनेट मंत्री और एनसीपी नेता ने एनसीबी अधिकारी पर करोड़ों की वसूली का गंभीर आरोप लगाया, जिसके बाद बिना नाम लिए समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर ने ट्विटर के जरिए नवाब मलिक पर निशाना साधा है।

क्रांति रेडकर वानखेड़े ने क्या कहा

क्रांति रेडकर वानखेड़े ने क्या कहा

एनसीबी जोनल डायरेक्टर की पत्नी क्रांति रेडकर वानखेड़े ने अपने ट्वीट में नवाब मलिक पर इशारों में निशाना साधते हुए लिखा 'हमारे पास दोपहर के भोजन के लिए दाल मखनी और जीरा चावल थे। जीरा चावल घर का बना था, दाल मखनी बाहर से मंगवाई गई थी, जिसकी कीमत 190 रुपये थी। मीडिया को सबूतों के साथ सूचित करना, अगर कोई कल सुबह आरोप लगाता है कि हमने कुछ ऐसा खाना खाया, जो किसी सरकारी अधिकारी के परिवार को नहीं खाना चाहिए।

'इतने महंगे कपड़े पहुंच से बाहर'

'इतने महंगे कपड़े पहुंच से बाहर'

दरअसल, नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए दावा करते हुए कहा कि एनसीबी अफसर एक लाख रुपये की पैंट, 70,000 रुपये से ज्यादा की शर्ट और 25-50 लाख रुपए की घड़ियां पहनते थे। मलिक ने आगे कहा कि एक ईमानदार और ईमानदार अधिकारी इतने महंगे कपड़े खरीदने का दावा कैसे कर सकता है। इतने महंगे कपड़े पहुंच से बाहर हैं।

'लोगों को गलत तरीके से फंसाकर करोड़ों की उगाही की'

'लोगों को गलत तरीके से फंसाकर करोड़ों की उगाही की'

इतना ही नहीं मलिक ने आगे आरोप लगाते हुए कहा, 'उन्होंने (वानखेड़े) लोगों को गलत तरीके से फंसाकर करोड़ों की उगाही की। एनसीबी अधिकारी के पास काम करने के लिए एक निजी सेना थी, मलिक ने दावा किया कि वानखेड़े ने लोगों को फर्जी मामलों में फंसाया है।'

ये भी पढ़ें- नवाब मलिक के आरोपों पर भड़कीं यास्मीन वानखेड़े, कहा- मेरी धवि धूमिल हुई है, उनके खिलाफ करूंगी कानूनी कार्रवाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+