नवाब मलिक के आरोपों पर भड़कीं यास्मीन वानखेड़े, कहा- मेरी धवि धूमिल हुई है, उनके खिलाफ करूंगी कानूनी कार्रवाई

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने और ट्विटर पर एक ड्रग पेडलर और समीर वानखेड़े की बहन यास्मीन के बीच कथित व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट जारी करने के कुछ घंटों बाद, यास्मीन ने पलटवार किया।

मुंबई, 2 नवंबर। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने और ट्विटर पर एक ड्रग पेडलर और समीर वानखेड़े की बहन यास्मीन के बीच कथित व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट जारी करने के कुछ घंटों बाद, यास्मीन ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वह उसके (नवाब मलिक) खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की बहन यास्मीन वानखेड़े ने मंगलवार को कहा कि वह महाराष्ट्र एनसीबी को पत्र लिखने जा रही हैं।

Yasmeen Wankhede

उन्होंने कहा, 'मैं अपनी शिकायत पर सरकार से गौर करने को कहूंगी। कोर्ट खुलने के बाद हम कानूनी कार्रवाई भी करेंगे। मैं पहले ही पुलिस को शिकायत दे चुकी हूं। मेरी छवि धूमिल हुई है। मुझे लेडी डॉन कहा गया है। मेरे खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। मैं पुलिस की कार्रवाई का इंतजार कर रही हूं। नहीं तो मैं भी एक वकील हूं और अपनी आजादी के लिए हर कीमत पर लड़ूंगी।'

यह भी पढ़ें: मुंबई और सिंध के 'केलों' के साइज की तुलना पर जोर-2 से हंसने लगी पाकिस्तानी न्यूज एंकर, Video वायरल

यास्मीन ने नवाब मलिक के आरोपों से किया इंकार
यास्मीन वानखेड़े ने एनसीपी नेता नवाब मलिक द्वारा उनपर लगाए गए तमाम आरोपों से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि वह उनके खिलाफ जबरन वसूली के आरोपों और यह कहने के लिए कार्रवाई करेंगी कि वह समीर वानखेड़े के नेतृत्व वाले एक 'गिरोह' का हिस्सा हैं।

क्या लगाए थे मलिक ने आरोप

बता दें कि मंगलवार को नवाब मलिक ने एक व्हॉट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया था और दावा किया कि ये चैट यास्मीन वानखेड़े और ड्रग पैडलर के बीच की है। इस चैट पर यास्मीन वानखेड़े ने कहा कि चैट के बाकी के वाक्य डिलिट किए गए हैं और यह एक बड़ा षड्यंत्र है। उन्होंने आगे कहा कि एक व्यक्ति ने मुझसे मदद मांगी थी और मैंने एक वकील होने के नाते उसकी मदद की। यह वही चैट है, जिसके आधे वाक्य डिलीट कर दिये गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि नवाब मलिक की बातों में जरा भी सच्चाई है तो वह कोर्ट जाएं, सोशल मीडिया को कोर्ट न समझें। उन्होंने कहा मैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+